hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑस्ट्रेलिया गोलीबारी : सिडनी बॉन्डी बीच पर गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, पांच की हालत बेहद गंभीर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ऑस्ट्रेलिया गोलीबारी : सिडनी बॉन्डी बीच पर गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, पांच की हालत बेहद गंभीर
अंतरराष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

ऑस्ट्रेलिया गोलीबारी : सिडनी बॉन्डी बीच पर गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, पांच की हालत बेहद गंभीर

Revoi Editor
Last updated: December 15, 2025 11:12 am
Revoi Editor
Published: December 15, 2025
Share
SHARE

सिडनी, 15 दिसंबर। सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पुलिस के अनुसार, इस हमले को अंजाम देने वाले पिता और बेटे थे। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स राज्य की पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

पुलिस के बयान के अनुसार, 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की उम्र 10 साल से लेकर 87 साल तक है। इनमें हमलावरों में से एक भी शामिल है। सोमवार सुबह तक करीब 40 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनमें से पांच की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के आयुक्त मैल लैन्यन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों संदिग्ध हमलावरों में एक 50 साल का व्यक्ति और उसका 24 साल का बेटा था। 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, उसके पास वैध हथियार लाइसेंस था और उसके पास कानूनी रूप से छह बंदूकें थीं। यह गोलीबारी रविवार शाम करीब 6 बजकर 47 मिनट पर हुई, जब कम से कम 1,000 लोग यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समुद्र तट पर जमा हुए थे। तभी दोनों हमलावरों ने भीड़ पर गोलियां चला दीं।

पुलिस आयुक्त लैन्यन ने बताया कि रविवार रात इस घटना को आतंकवादी हमला घोषित किया गया था और इसके पीछे की मंशा को लेकर जांच अभी जारी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया नफरत और हिंसा के आधार पर बंटेगा नहीं। हम इसका डटकर सामना करेंगे और यहूदी समुदाय सहित पूरे देश के साथ एकजुटता दिखाएंगे।”

प्रधानमंत्री ने इससे पहले कहा था कि यह हमला पूरी तरह से बुराई का उदाहरण है और ऑस्ट्रेलिया यहूदी विरोधी सोच को खत्म करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है और हम मिलकर इसे समाप्त करेंगे। यह घटना ऑस्ट्रेलिया में 1996 के बाद सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी मानी जा रही है। उस साल तस्मानिया के पोर्ट आर्थर में हुई गोलीबारी में 35 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद देश के हथियार कानूनों में बड़े बदलाव किए गए थे।

You Might Also Like

ललित मोदी से रिश्ते पर बोलीं सुष्मिता सेन – न शादी, न सगाई, बहुत दे चुकी सफाई
यूपी निकाय चुनाव : ओबीसी आरक्षण को लेकर काम शुरू, सभी जिलों में जाएगी आयोग की टीम
छठे चरण की मतदान जारी: पीएम मोदी, शाह, नड्डा ने की मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील
पेट्रो उत्पादों की कीमतों में वृद्धि : कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद
उत्तर प्रदेश : सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल और बेटी कोरोना पॉजिटिव
TAGGED:Australia shootingdeath toll risesserious injuriesSydney Bondi Beach
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

कप्तान रोहित शर्मा ने की पंड्या और कुलदीप की तारीफ, बोले- ‘ऐसा लग रहा था जैसे हर गेंद पर विकेट ले रहे हों…’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 13, 2023
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में खाई में गिरी वाहन, छह लोगों की मौत
कोरोना से लड़ाई : कोवैक्सीन को अमेरिका ने नहीं दी अनुमति, भारत बोला – वैक्सीन प्रोग्राम पर असर नहीं
चंडीगढ़ विवि एमएमएस कांड : छात्रा और उसके ब्वॉयफ्रेंड सहित 3 आरोपितों को 7 दिनों की पुलिस रिमांड
भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी 22,705 अंक फिसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?