अरविंद केजरीवाल ने जाहिर की आशंका- क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?
नई दिल्ली, 23 जुलाई। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर उस पत्र को साझा किया, जिसमें कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को शाम साढ़े छह बजे बंद करने की अपील की गई है। उन्होंने साथ ही आशंका जताते हुए पूछा कि क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?
अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के निर्देशों के अनुपालन में नई दिल्ली व्यापारिक संघ (NDTA) की तरफ से जारी इस आदेश की कॉपी के साथ अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 pm बंद करने के आदेश। जबर्दस्त सिक्योरिटी। ढेर सारी एम्बुलेंस। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?’
कनाट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 pm बंद करने के आदेश।
जबरदस्त सिक्योरिटी। ढेर सारी एम्बुलेंस। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी? pic.twitter.com/3zEnT6yLUf
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 23, 2026
पत्र में बताई गई आदेश जारी करने की वजह
केजरीवाल ने आदेश की जो कॉपी शेयर की, उसमें लिखा हुआ है, ‘NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह के अनुसार, CP (कनॉट प्लेस) के आस-पास की गंभीर स्थिति को देखते हुए, यह सख्त निर्देश दिया गया है कि नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में सभी दुकानें और प्रतिष्ठान (जिनमें ऑफिस और रेस्टोरेंट भी शामिल हैं) आज, यानी 23 जुलाई को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं।’
व्यापारियों से की गई सहयोग करने की अपील
पत्र में आगे लिखा गया, ‘सभी प्रतिष्ठान मालिकों/कब्जा करने वालों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और ऊपर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और संपत्ति के नुकसान या चोट लगने जैसी घटनाओं से खुद को सुरक्षित रखा जा सके।’
केजरीवाल ने लिखा – मोदीजी की पूरी पोल खुल गई
इससे पहले शेयर की एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने पिछले वर्ष हुए NEET के पेपर लीक मामले में आरोपित बनाए शख्स को क्लीन चिट मिलने का मुद्दा उठाते हुए लिखा था, ‘लीजिए। मोदी जी की पूरी पोल खुल गई। 2024 में NEET का पेपर लीक हुआ। मोदी सरकार ने इसको मास्टरमाइंड कहकर गिरफ्तार किया। फिर सीबीआई ने जान बूझकर टाइम पे चार्जशीट दायर नहीं की, जिसकी वजह से इसको तीन महीने में ही ऑटोमैटिक बेल दिलवा दी। और आज उसको CBI से मोदी जी ने क्लीन चिट दिलवा दी। वाह मोदी जी वाह। आप से ना हो पाएगा क्योंकि आपकी नीयत में खोट है।’
लीजिए। मोदी जी की पूरी पोल खुल गई।
2024 में NEET का पेपर लीक हुआ। मोदी सरकार ने इसको मास्टरमाइंड कहकर गिरफ्तार किया। फिर सीबीआई ने जानबूझकर टाइम पे चार्जशीट दायर नहीं की जिसकी वजह से इसको तीन महीने में ही ऑटोमैटिक बेल दिलवा दी।
और आज उसको CBI से मोदी जी ने क्लीन चिट दिलवा दी।… https://t.co/bwbexAwjQa
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 23, 2026
अपनी इस पोस्ट के साथ केजरीवाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई की एक पोस्ट को भी रिपोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि, ‘CBI का कहना है कि NEET-UG ’24 का प्रश्न पत्र चोरी करने या बांटने में संजीव मुखिया की भूमिका का कोई सबूत नहीं मिला है। CBI ने गुरुवार को कहा कि उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि संजीव कुमार, उर्फ संजीव मुखिया, NEET-UG 2024 का प्रश्न पत्र चोरी करने या बांटने में शामिल था।’
