1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना का बड़ा रेस्क्यू, जोजिला सुरंग स्थल पर फंसे 172 मजदूरों की बची जान
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना का बड़ा रेस्क्यू, जोजिला सुरंग स्थल पर फंसे 172 मजदूरों की बची जान

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना का बड़ा रेस्क्यू, जोजिला सुरंग स्थल पर फंसे 172 मजदूरों की बची जान

0
Social Share

श्रीनगर, 15 जनवरी। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सैंकड़ों मजदूरों की जान बचा ली। ये सभी 172 श्रमिक जोजिला सुरंग निर्माण स्थल पर फंस गए थे, जिन्हें सेना ने कड़ी मशक्कत के बाद निकालने में सफलता हासिल की है।

सेना की ओर से रविवार को जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि की गई। कल एक बड़े हिमस्खलन की घटना में सरबल नीलागर के पास निर्माण कम्पनी के श्रमिक फंस गए थे।

हिमस्खलन में 2 मजदूरों की हुई थी मौत

सेना और गांदरबल पुलिस के हिमस्खलन बचाव दल हरकत में आ गए। घंटों के भीषण प्रयास के बाद आखिरकार सभी 172 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह घटना 12 जनवरी के तुरंत बाद की है। जब एक बड़े हिमस्खलन के कारण दो श्रमिकों की जान चली गई थी।

सूचना प्राप्त करने के बाद 34 एआर हरकत में आ गई। एक विस्तृत योजना बनाई गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जोजिला सुरंग में काम कर रहे जांबाजों की जान बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code