Homeहिन्दीरक्षाअरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की खोज...

अरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की खोज जारी

ईटानगर, 16 मार्च। अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास गुरुवार को दिन में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत, पीआरओ डिफेंस गुवाहाटी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी उड़ा रहे आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज पूर्वाह्न करीब 9.15 बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। खोजी दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। इस संबंध में विस्तार से जानकारी जल्दी ही शेयर की जाएगी।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments