hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आर्कटिक ओपन बैडमिंटन 2023: पीवी सिंधु ने ओकुहारा को हराकर अगले राउंड में बनाया स्थान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आर्कटिक ओपन बैडमिंटन 2023: पीवी सिंधु ने ओकुहारा को हराकर अगले राउंड में बनाया स्थान
खेलहिन्दी

आर्कटिक ओपन बैडमिंटन 2023: पीवी सिंधु ने ओकुहारा को हराकर अगले राउंड में बनाया स्थान

Vinayak Barot
Last updated: October 11, 2023 11:40 am
Vinayak Barot
Published: October 11, 2023
Share
SHARE

वांटा, 11 अक्टूबर। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने आर्कटिक ओपन 2023 महिला एकल स्पर्धा के पहले दौर में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर अगले राउंड में पहुंच गयी है। सिंधु ने फिनलैंड के वांटा में एनर्जिया एरिना 3 के कोर्ट पर मंगलवार को खेले गये बीडब्ल्युएफ सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला एकल मुकाबले में जापान की ओकुहारा को 21-13, 21-6 से शिकस्त दी। सिंधु आर्कटिक ओपन बैडमिंटन 2023 के महिला एकल के राउंड ऑफ 32 मैच में ओकुहारा को हराकर अगले राउंड में पहुंच गई है।

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की और ब्रेक तक 11-6 के स्कोर के साथ 5 अंकों की बढ़त हासिल कर ली। ब्रेक के बाद भी पीवी सिंधु ने गेम पर अपना नियंत्रण बरक़रार रखा और नोज़ोमी के ख़िलाफ़ कोर्ट पर अपना वर्चस्व कायम करते हुए पहला गेम 21-13 से जीत लिया। दूसरे गेम में भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने शानदार लय जारी रखते हुए ब्रेक तक 8 अंक की बड़ी बढ़त के साथ अपनी जापानी प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाए रखा और ओकुहारा को कोई मौक़ा नहीं दिया तथा 21-6 से दूसरा गेम जीतकर मैच को अपने नाम किया।

उल्लेखनीय है दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 19वां मुक़ाबला था जिसमें जीतने के साथ ही भारतीय खिलाड़ी हेड-टू-हेड आंकड़ों में नोज़ोमी ओकुहारा के ख़िलाफ़ 10-9 से आगे हो गईं हैं। दोनों दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी दो बार मुक़ाबला हुआ है जहां दोनों ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। एक अन्य महिला एकल मैच में आकर्षी कश्यप ने कड़े मुकाबले में बेल्जियम की लियान टैन को 18-21, 22-20, 21-18 से हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बनाई।

राउंड ऑफ 32 के अपने मैच में दुनिया की 40वें नंबर की बेल्जियम की शटलर के ख़िलाफ़ पहला गेम 18-21 से हारने के बाद बैडमिंटन रैंकिंग में 41वें नंबर की भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम में जीत हासिल की। राउंड ऑफ 16 में आकर्षी कश्यप का सामना दुनिया की 11वें नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी चीन की वांग झियी से होगा।

इस बीच, पुरुष एकल स्पर्धा में भारत के हर्षित अग्रवाल मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे। हर्षित को क्वालीफाइंग मुक़ाबले में फिनलैंड के जोआकिम ओल्डॉर्फ के ख़िलाफ़ 19-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, भारत की साई प्रतीक और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने भी डेनमार्क की एंड्रियास सोंडेरगार्ड-इबेन बर्गस्टीन की जोड़ी को 26-24, 21-18 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। भारतीय मिश्रित जोड़ी का सामना आज हिरोकी मिडोरीकावा और नात्सु सायतो की जापानी जोड़ी से होगा।

You Might Also Like

वाराणसी में कलमकारों ने ‘गुलाब की पंखुड़ियों’ से खेली होली, मेयर अशोक तिवारी ने छायाकारों को पुरस्कृत किया
यमन तट के पास हूती विद्रोहियों का हमला : लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज, चालक दल के सभी 14 सदस्य बचाए गए
खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, AAP को राघव चड्ढा का जवाब, लगाए गंभीर आरोप
कर्नाटक में हिजाब पर पाबंदी हटाई गई, सिद्धारमैया सरकार ने वापस लिया फैसला
आजमगढ़ में बोले पीएम मोदी – 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए दौड़ रहा हूं
TAGGED:Arctic Open Badminton 2023Okuharapv sindhu
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?