hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: MP के इंदौर में बाल आश्रम की एक और बच्ची की मौत, अब तक कुल 11 बच्चों ने दम तोड़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > MP के इंदौर में बाल आश्रम की एक और बच्ची की मौत, अब तक कुल 11 बच्चों ने दम तोड़ा
राष्ट्रीयहिन्दी

MP के इंदौर में बाल आश्रम की एक और बच्ची की मौत, अब तक कुल 11 बच्चों ने दम तोड़ा

Vinayak Barot
Last updated: August 6, 2024 12:59 pm
Vinayak Barot
Published: August 6, 2024
Share
SHARE

इंदौर, 6 अगस्त। मध्य प्रदेश के इंदौर में हैजा के प्रकोप के बाद 10 बच्चों की मौत से चर्चा में आए एक बाल आश्रम की तीन वर्षीय बच्ची ने एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अस्पताल की एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. प्रीति मालपानी ने बताया,‘‘शहर के श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम की तीन वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों ने शनिवार (तीन अगस्त) को बेहद गंभीर हालत में हमारे अस्पताल में भर्ती कराया था। तब वह उल्टी-दस्त और शरीर में पानी की कमी की समस्या से पीड़ित थी।’’

मालपानी के अनुसार, चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी और उसने सोमवार रात दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बच्ची कुपोषण और विकलांगता से पहले ही जूझ रही थी। मालपानी के मुताबिक, आश्रम प्रबंधन का कहना है कि उसने बच्ची को हाल ही में उसके परिजनों को सौंप दिया था।

उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की जांच रिपोर्ट में कुछ दिन पहले खुलासा हुआ था कि श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम में हैजा के प्रकोप के बाद पिछले डेढ़ महीने में 10 बच्चों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति की जांच में आश्रम में क्षमता से अधिक बच्चों को भर्ती किए जाने, बच्चों का मेडिकल रिकॉर्ड उचित तरीके से नहीं रखे जाने और संस्थान के रख-रखाव में अन्य गड़बड़ियों का भी खुलासा हुआ था।

You Might Also Like

महाराष्ट्र : मंत्रियों ने की ओबीसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात, अनशन समाप्त करने का किया आग्रह
भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का WHO ने भी माना लोहा, पीएम मोदी ने कही यह बात
अतीक-अशरफ की हत्‍या पर राजनीति तेज, अखिलेश व मायावती के बाद प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को घेरा
असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा – सुरक्षित हूं
हज 2021 भी कोरोना महामारी से प्रभावित, सिर्फ सऊदी के 60 हजार लोगों को मिलेगी अनुमति
TAGGED:Bal Ashramindoremp
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?