hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा फैसला, हटवाई जो बाइडन के बच्चों की सिक्योरिटी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा फैसला, हटवाई जो बाइडन के बच्चों की सिक्योरिटी
अंतरराष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा फैसला, हटवाई जो बाइडन के बच्चों की सिक्योरिटी

Revoi Editor
Last updated: March 18, 2025 11:57 am
Revoi Editor
Published: March 18, 2025
Share
SHARE

वाशिंगटन, 18 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह डेमोक्रेट जो बाइडन के वयस्क बच्चों को दी गई खुफिया सेवा सुरक्षा को ‘‘तुरंत’’ समाप्त कर रहे हैं, जिसे पूर्व राष्ट्रपति ने जनवरी में पद छोड़ने से ठीक पहले जुलाई तक बढ़ा दिया था। रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर इस बात पर आपत्ति जताई कि इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में रहने के दौरान हंटर बाइडन की सुरक्षा के लिए 18 एजेंट तैनात किए गए थे।

उन्होंने कहा कि एशले बाइडन की सुरक्षा के लिए 13 एजेंट तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाइडन के वयस्क बच्चों की इस खुफिया सुरक्षा सेवा को अब हटा दिया जाएगा। बाइडन के कार्यालय से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पूर्व राष्ट्रपतियों और उनके जीवनसाथियों को संघीय कानून के तहत आजीवन खुफिया सुरक्षा सेवा प्राप्त होती है, लेकिन 16 वर्ष से अधिक आयु के उनके निकटतम परिवारों को दी जाने वाली सुरक्षा उनके पद छोड़ने के बाद समाप्त हो जाती है। हालांकि ट्रंप और बाइडन दोनों ने पद छोड़ने से पहले अपने बच्चों के लिए यह सुरक्षा छह महीने के लिए बढ़ा दी थी।

सोमवार दोपहर ट्रंप के ‘जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स’ के दौरे के समय एक संवाददाता ने उनसे पूछा कि क्या वह पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के बेटे को दी गई सुरक्षा वापस लेंगे। ट्रंप ने कहा, ‘‘ठीक है, हमने कई लोगों के साथ ऐसा किया है। मैं कहूंगा कि अगर हंटर बाइडन के साथ 18 लोग हैं, तो मैं आज दोपहर इस पर विचार करूंगा।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस बारे में सुना है।

You Might Also Like

लुढ़क गया शेयर बाजार, सेंसेक्स में 362 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23307 पर खुला
तेलंगाना : पीएम मोदी के दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, BRS ने साधा निशाना
राजौरी में फिर आतंकी हमला, IED ब्लास्ट में 1 बच्चे की मौत व 5 लोग घायल…इलाके में अलर्ट
जम्मू-कश्मीर : पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती घर में नजरबंद, गेट पर लगे हैं ताले और बाहर खड़ा है सीआरपीएफ का वाहन
भारत में कोरोना संकट : 1.80 लाख तक पहुंची नए संक्रमितों की संख्या, एक्टिव केस 7 लाख के पार
TAGGED:Big Decisiondonald trumpremoved Joe Biden's children's security
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?