hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तमिलनाडु में AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, इसाकी सुब्बैया ने थामा TVK का दामन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > तमिलनाडु में AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, इसाकी सुब्बैया ने थामा TVK का दामन
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु में AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, इसाकी सुब्बैया ने थामा TVK का दामन

Revoi Editor
Last updated: May 26, 2026 10:10 pm
Revoi Editor
Published: May 26, 2026
Share
SHARE

चेन्नई, 26 मई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) के एक और विधायक इसाकी सुब्बैया ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसी डी प्रभाकर से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र सौंप दिया, जिससे पिछले दो दिनों में इस्तीफा देने वाले वह पार्टी के चौथे विधायक बन गए हैं।

अंबासमुद्रम के विधायक ने सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। अध्यक्ष ने नियमों के अनुरूप नहीं होने के कारण इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद इसाकी सुब्बैया ने टाइप किया हुआ पत्र तुरंत वापस ले लिया और कुछ ही मिनटों में हस्तलिखित पत्र प्रस्तुत किया, जिसे प्रभाकर ने स्वीकार कर लिया। उसके बाद सुब्बैया आधिकारिक तौर पर सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) में शामिल हो गए।

सुब्बैया ने भी विश्वास मत परीक्षण के दौरान टीवीके सरकार का समर्थन किया था

सुब्बैया उन बागी विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने राज्य के पूर्व मंत्रियों सी.वी. षणमुगम और एस.पी. वेलुमणि का समर्थन किया था और 13 मई को विधानसभा में विश्वास मत परीक्षण के दौरान टीवीके सरकार के पक्ष में मतदान किया था।

 

AIADMK के 3 विधायकों ने सोमवार को छोड़ी थी पार्टी

अन्नाद्रमुक के विधायक मरगथम कुमारवेल, पी. सत्यभामा और एस. जयकुमार विधायक पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद सोमवार शाम को टीवीके में शामिल हो गए थे। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि आगामी उपचुनाव में पार्टी के ‘सीटी’ चिह्न पर चुनाव लड़ने के लिए इन तीनों को टीवीके का टिकट मिलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि गत 13 मई को सरकार पर हुए विश्वास मत के दौरान अन्नाद्रमुक के 25 विधायकों ने सरकार के समर्थन में वोट दिया। इसलिए अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी की तरफ से स्पीकर को एक याचिका दी गई, जिसमें इन 25 सदस्यों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित करने का आग्रह किया गया। इसी तरह, अन्नाद्रमुक के नाराज विधायकों की तरफ से भी एक पत्र दिया गया, जिसमें पलानीस्वामी का समर्थन करने वाले विधायकों के खिलाफ एक्शन लेने का आग्रह किया गया।

जब ये पत्र स्पीकर के पास विचाराधीन थे, तब अन्नाद्रमुक के तीन बागी विधायकों – मरगथम कुमारवेल (मदुरनथकम चुनाव क्षेत्र), जयकुमार (पेरुंदुरई चुनाव क्षेत्र) और सत्यभामा (धारापुरम चुनाव क्षेत्र) ने विधायक के तौर पर अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कल रात ही वे पार्टी के महासचिव, एन. आनंद की मौजूदगी में पनायुर में पार्टी के हेडक्वार्टर में आधिकारिक तौर पर टीवीके में शामिल हो गए।

जैसे ही यह मुद्दा देशभर में अहमियत लेने लगा, अंबासमुद्रम चुनाव क्षेत्र के अन्नाद्रमुक विधायक इसाकी सुब्बैया ने भी आज अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और अपराह्न करीब चार बजे वह पार्टी के पनायुर कार्यालय में एन आनंद की मौजूदगी में टीवीके में शामिल हो गए। इसके साथ ही अन्नाद्रमुक के कुल विधायकों की संख्या 47 से घटकर 43 हो गई है।

You Might Also Like

MP में शादी के नाम पर 42 से ज्यादा परिवारों से लाखों रुपए की ठगी, मौके पर न दुल्हन मिलीं न आयोजक
बिहार : राजद कार्यालय में 6 टन की लालटेन तैयार, लालू यादव करेंगे उद्घाटन
भारी बर्फबारी के चलते वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद, पैदल मार्ग में भी हुई फिसलन
Dussehra 2023: मुख्यमंत्री योगी ने गुरु गोरक्षनाथ का किया विशिष्ट पूजन, उतारी आरती
Stock Market : आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मेटल स्टॉक्स पर दबाव
TAGGED:Another AIADMK MLA ResignsIsakki Subbiah Joins TVKtamil nadu
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अमित शाह अब राज्यसभा में पेश करेंगे दिल्ली सेवा बिल, NDA और INDIA की होगी अग्नि परीक्षा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 6, 2023
ज्ञानवापी में मिले ‘शिवलिंग’ की कराई जाए कार्बन डेटिंग, SC में नई याचिका दाखिल कर की मांग
15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को होंगे चुनाव, यूपी में सर्वाधिक 11 सीटें खाली हो रहीं
सीएम ममता के हेलीकॉप्टर की जलपाईगुड़ी में आपात लैंडिंग, खराब मौसम के कारण सेवोके एयरबेस पर उतारा गया
थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?