1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. और महंगा होगा कर्ज, बढ़ेगी EMI, आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाया
और महंगा होगा कर्ज, बढ़ेगी EMI, आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाया

और महंगा होगा कर्ज, बढ़ेगी EMI, आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ाया

0

नई दिल्ली, 8 फरवरी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आम जनता को महंगाई का एक और झटका दिया है। आरबीआई ने आज मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। लगातार छठी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 6.5 फीसदी पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मौद्रिक समीक्षा बैठक (RBI MPC) का आज अंतिम दिन है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने मौद्रिक समीक्षा बैठक की डिटेल साझा की।आरबीआई ने रेपो रेट को 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया हैय केंद्रीय बैक के इस फैसले से बैंकों से मिलने वाला लोन महंगा हो जाएगा। होम लोन, कार लोन, पर्नसल लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। साल 2022 से अब तक रेपो रेट 4 फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी पर पहुंच गया है।जानकारों ने पहले से ही आरबीआई रेपो रेटद्वारा रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी की बात कर रहे थे।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद घोषणा की। इस ऐलान के बाद बैंकों का लोन महंगा हो गया। वहीं आपकी ईएमआई का बोझ भी बढ़ जाएगा। इससे पहले आरबीआई ने बीते साल 5 बार लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी की। एक साल में रेपो रेट में कुल 225 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी का गई थी। आखिरी बार दिसंबर 2022 में इसमें 0.35 फीसदी का इजाफा किया गया था। इसे बढ़ाकर 6.24 फीसदी कर दिया गया था। रेपो रेट बढ़ने से आम आदमी के लिए लोन और ईएमआई महंगी हो जाती है।

tags:

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.