वाराणसी : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी के मामले में FIR दर्ज
वाराणसी, 11 अप्रैल। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी देने के मामले में शनिवार को स्थानीय पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि गत तबुधवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फोन पर अतीक अहमद की तरह गोली मारकर हत्या करने की देने की धमकी मिली थी।
तहरीर दिए जाने के चौथे दिन भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया
अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर दिए जाने के चौथे दिन पुलिस ने बीएनएएस की धारा 351( 4), 352 के तहत FIR दर्ज की है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य परमात्मानंद की तरफ से तहरीर दी गई थी। इसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
शंकराचार्य के शिष्य ने दी थी तहरीर
शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि ये न्याय और धर्म की जीत है। पिछले कुछ वर्षों से ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भारत देश में गो रक्षार्थ “गो माता – राष्ट्रामाता” अभियान चला रहे हैं। इस आंदोलन का एक मात्र उद्देश्य भारत से गो हत्या को बंद कराना है।
