hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 193 अंक चढ़ा, निफ्टी 25461 के स्तर पर बंद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 193 अंक चढ़ा, निफ्टी 25461 के स्तर पर बंद
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 193 अंक चढ़ा, निफ्टी 25461 के स्तर पर बंद

Revoi Editor
Last updated: July 4, 2025 7:18 pm
Revoi Editor
Published: July 4, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 4 जुलाई। मिले-जुले वैश्विक संकेतों और अमेरिकी टैरिफ टाइम लिमिट से पहले निवेशकों की वेट एंड वॉच रणनीति के बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन काफी उतार-चढ़ाव दिखा। यही नहीं वरन, लगातार तीसरे कारोबारी सत्र की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन ज्यादातर वक्त दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। फिलहाल दोपहर दो बजे के बाद उन्होंने रफ्तार पकड़ी और अंत में बढ़त के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन हुआ। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स ने जहां 193 अंकों की बढ़त देखी वहीं एनएसई निफ्टी 25,450 के ऊपर जाकर थमा।

सेंसेक्स 83,432.89 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेसेंक्स शुक्रवार की सुबह सेंसेक्स 83,306 के लेवल पर खुला और दिन के अंत में 193.42 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,432.89 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक दिनभर 83,477.86 व 80,015.83 के दायरे में कारोबार किया। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 20 के शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 10 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी में 55.70 अंकों की बढ़त

दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25,461 के लेवल पर खुला और 55.70 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त से 25,461.00 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 29 के शेयर लाभ में रहे जबकि 21 नुकसान में रहे। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स ने भी बढ़त दर्ज की। मिडकैप इंडेक्स में 0.23 प्रतिशत की बढ़त और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.17 प्रतिशत की बढ़त रही।

सेक्टोरल इंडेक्स पर एक नजर

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर दौड़ाएं तो कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन निफ्टी ऑयल एंड गैस सर्वाधिक 1.05 प्रतिशत तक बढ़ गया। इसके बाद निफ्टी इंडिया डिफेंस में 0.95 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.91 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.81 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में 0.80 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। वहीं निफ्टी कैपिटल मार्केट 2.55 प्रतिशत तक लुढ़क गया। निफ्टी इंडिया कंज्यूमर में 0.49 प्रतिशत व निफ्टी मेटल में 0.45 प्रतिशत की गिरवट देखने को मिली।

बजाज फाइनेंस के स्टॉक में सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की बढ़त

निफ्टी से जुड़ी कम्पनियों में बजाज फाइनेंस के स्टॉक ने सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की बढ़त देखी। इसके बाद इंफोसिस में 1.36 प्रतिशत, डॉ. रेड्डीज में 1.25 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 1.19 प्रतिशत और विप्रो में 1.13 प्रतिशत की बढ़त रही।

वहीं सबसे ज्यादा नुकसान ट्रेंट को हुआ, जो 11.88 प्रतिशत तक लुढ़क गया। इसके बाद टाटा स्टील में 1.75 प्रतिशत, आयशर मोटर्स में 1.53 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में एक प्रतिशत और मारुति सुजुकी में 0.84 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

डीआईआई ने 1,333.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार चौथे दिन बिकवाली जारी रखी और गुरुवार को 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अपनी खरीद गतिविधि जारी रखी और 1,333.06 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस प्रकार देखें तो डीआईआई की खरीदारी से बाजार को कुछ सपोर्ट मिल रहा है।

You Might Also Like

डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस हुई दिलचस्प, ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की जीत से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज बाहर
पीयूष जैन के कन्नौज घर पर चौथे दिन भी छापेमारी जारी, अब तक 50 करोड़ नकदी बरामद
मासूमों की मौत के बाद ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप को लेकर अब यूपी में भी अलर्ट जारी, बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक
कनाडा चुनाव 2025 : मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने हासिल किया बहुमत, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानवापी मामला : रमजान में ‘वजू’ की इजाजत की अपील पर 14 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
TAGGED:BseniftyNifty closed at 25461NSEsensexSensex rose 193 pointsvolatility in the stock market
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?