hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, डिफेंस में बड़ी रैली तो बैंक हुए धड़ाम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, डिफेंस में बड़ी रैली तो बैंक हुए धड़ाम
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, डिफेंस में बड़ी रैली तो बैंक हुए धड़ाम

Revoi Editor
Last updated: May 14, 2025 8:41 pm
Revoi Editor
Published: May 14, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 14 मई। देश में खुदरा महंगाई दर (CPI) के छह वर्षों के निचले स्तर पर आने का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर दिखा और दोनों संवेदी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर मार्केट में यह मामूली बढ़त निफ्टी मेटल इंडेक्स, रियल एस्टेट और आईटी शेयर के मजबूत प्रदर्शन के कारण देखने को मिली।

हालांकि शेयर बाजार इस बात को लेकर अनिश्चित है कि उसे किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। भले ही सोमवार को इसकी कीमतों में चार वर्षों में सबसे बड़ी उछाल आई, लेकिन मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली और आज भी दिनभर काफी उतार-चढ़ाव दिखा। वैसे भारत में रक्षा कम्पनियों से जुड़े शेयर लगातार तीन दिनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और बिना किसी गिरावट के आगे बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को भी डिफेंस के शेयरों में जबर्दस्त रैली दिखी। लेकिन बैंकों के शेयर धड़ाम हो गए।

सेंसेक्स में 182.34 अंक की बढ़त

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 182.34 या 0.22 प्रतिशत की बढ़त से 81,330.56 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सूचकांक ने 781.84 अंकों के उतार-चढ़ाव के बीच 81,691.87 का ऊपरी स्तर व 80,910.03 का निचला स्तर देखा। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 20 के शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि 10 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 24,666.90 के स्तर पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 88.55 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की मामली बढ़त के साथ 24,666.90 के स्तर पर बंद हुआ। सूचकांक ने दिन के कारोबार में 232.00 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 38 के शेयर लाभ में रहे जबकि 12 नुकसान में बंद हुए।

टाटा स्टील ने सर्वाधिक 3.94 फीसदी की बढ़त देखी

निफ्टी में शामिल कम्पनियों में टाटा स्टील ने सर्वाधिक 3.94 फीसदी की बढ़त देखी। श्रीराम फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रिक, हिण्डाल्को व इटरनल भी बढ़त के साथ बंद होने वाली प्रमुख कम्पनियों में रहीं। इसके विपरीत एशियन पेंट्स में सबसे ज्यादा 1.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सिप्ला, टाटा मोटर्स कोटक महिंद्रा व एनटीपीसी में भी प्रमुख रूप से गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल इंडेक्स

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन ज्यादातर इंडेक्स मामलूी बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। इसमें सबसे ज़्यादा बढ़त निफ्टी इंडिया डिफेंस में देखी गई, जो 3.16 प्रतिशत तक उछल गया। इसके बाद निफ्टी मेटल में 2.46 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.70 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी में 1.42 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 1.34 प्रतिशत व निफ्टी ऑटो में 0.82 प्रतिशत की तेजी देखी गई। वहीं निफ्टी बैंक इंडेक्स लुढ़क कर 0.25 प्रतिशत पर बंद हुआ तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : उमर अब्दुल्ला चुने गए एनसी विधायक दल के नेता, कल होगी गठबंधन के साझेदारों की बैठक
आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
TMC के बागी गुट का फैसला : ममता बनर्जी को चेयरमैन पद से हटाया, भतीजे अभिषेक पार्टी से निलंबित
डीके शिवकुमार का 62वां जन्मदिन आज, कहा- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत लोगों का मुझे दिया गया सबसे अच्छा उपहार
फिलीपींस में 7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी
TAGGED:Bsedefense saw a big rallyniftyNSEsensexStock market closed with gainsVolatility in stock market
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?