1. Home
  2. हिन्दी
  3. मनोरंजन
  4. मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन, आंध्र प्रदेश पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला
मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन, आंध्र प्रदेश पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला

मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन, आंध्र प्रदेश पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला

0
Social Share

नई दिल्ली, 12 मई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में इस मूवी का पहला गाना रिलीज हुआ, जिसमें एक्टर के स्वैग ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को लेकर चर्चा में अल्लू अर्जुन को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। उनके खिलाफ आंध्र प्रदेश की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मुसीबत में फंसे अल्लू अर्जुन

दरअसल, आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। नांघाल सीट से अल्लू अर्जुन के दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनके चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक्टर अपने दोस्त को सपोर्ट करने पहुंचे। लेकिन उनके आने के बाद विधायक के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज

विधायक के घर के बाहर अल्लू अर्जुन की झलक पाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे स्थिति खराब हो गई। भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। आंध्र प्रदेश में चुनावी माहौल के कारण आचार संहिता लागू है। ऐसे में विधायक के घर के बाहर एक्टर के लिए भीड़ जमा होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सख्त एक्शन लिया। एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि अल्लू अर्जुन विधायक के घर के बाहर फैंस को अपनी झलक दिखाने तक पहुंचे।

अल्लू अर्जुन ने कहा कि वह यहां अपने दोस्त शिल्पा रवि चंद्र किशोर रेड्डी को सपोर्ट करने आए हैं। उन्होंने कभी उनसे (अल्लू अर्जुन से) कोई फेवर नहीं मांगा। मैं यहां उन्हें सपोर्ट करने के लिए हूं और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code