अख‍िलेश ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- गलत आर्थिक नीतियों ने बर्बाद की अर्थव्यवस्था

लखनऊ, 4 जनवरी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत केंद्र सरकार ने लोकलुभावन बजट पेश कर उसका ढिंढोरा पीटना शुरू कर दिया है। इस बजट में भी भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बुनियादी मुद्दों को दरकिनार किया है।

अखिलेश ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर चंद पूंजीपतियों का कब्जा है। भाजपा सरकार राष्ट्रीय संपत्तियों को उन्हीं के हाथों बेच रही है। देश की सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों से उद्योगपतियों को बड़े-बड़े कर्ज दिलवाए गए हैं। अदाणी का नाम लिए बगैर सपा मुखिया ने कहा कि एक बड़े उद्योगपति का सरकारी संरक्षण की बदौलत विशाल साम्राज्य खड़ा हो गया पर एक संस्थान ने सच्चाई उजागर कर उस साम्राज्य की दीवारों को दरका दिया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आक्सफैम इंटरनेशनल की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में एक प्रतिशत अमीरों के पास देश की 40 प्रतिशत से अधिक संपत्ति पर कब्जा हो गया है। नरेन्द्र मोदी वर्ष 2014 में महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे लेकिन अब महंगाई कम करने की बात भूल गए हैं। भाजपा की नीतियों से देश आर्थिक, राजनैतिक रूप से वर्षों पीछे चला गया है। जनजीवन संकट में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular