hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जीत के बाद बोले कप्तान पैट कमिंस- विराट को आउट करके दर्शकों को खामोश करना सबसे संतोषजनक रहा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > जीत के बाद बोले कप्तान पैट कमिंस- विराट को आउट करके दर्शकों को खामोश करना सबसे संतोषजनक रहा
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

जीत के बाद बोले कप्तान पैट कमिंस- विराट को आउट करके दर्शकों को खामोश करना सबसे संतोषजनक रहा

Vinayak Barot
Last updated: November 20, 2023 12:56 pm
Vinayak Barot
Published: November 20, 2023
Share
SHARE

अहमदाबाद, 20 नवंबर। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के लिए विश्व कप फाइनल में विराट कोहली को आउट करके नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद 90 हजार दर्शकों को खामोश करना सबसे संतोषजनक पल रहा। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां भारत को 6 विकेट से हराकर अपना छठा वनडे विश्व कप जीता। कमिंस यह खिताब जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के पांचवें कप्तान बने।

उन्होंने बाद में कहा कि उन्हें 50 ओवर के प्रारूप से फिर से प्यार हो गया है। कोहली जब 54 रन पर खेल रहे थे तब कमिंस ने उन्हें अतिरिक्त उछाल लेती गेंद पर आउट किया। कमिंस से जब पूछा गया कि क्या स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को खामोश करना उनके लिए सबसे संतोषजनक पल रहा।

उन्होंने कहा,‘‘हां मुझे ऐसा लगता है। हमने दर्शकों की खामोशी को स्वीकार करने के लिए एक सेकंड का समय लिया। ऐसा लग रहा था कि यह भी उन दिनों में से एक दिन है जिसमें वह शतक लगाएगा, जैसा कि वह आमतौर पर करता है और इसलिए यह संतोषजनक था। ’’ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान का मानना है कि वनडे विश्व कप बने रहना चाहिए क्योंकि अपनी विरासत है और खिलाड़ियों के पास कहने के लिए अपनी कहानियां हैं।

कमिंस ने कहा,‘‘मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि मुझे इस विश्व कप में वनडे से फिर से प्यार हो गया है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि हमने जीत दर्ज की है। यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें हर मैच वास्तव में मायने रखता है। यह द्विपक्षीय श्रृंखला से थोड़ा भिन्न है।’’ उन्होंने कहा,‘‘मेरे कहने का मतलब है कि विश्व कप का अपना समृद्ध इतिहास है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह आगे लंबे समय तक चलेगा। पिछले दो महीनों के दौरान कई शानदार मैच खेले गए और कई नई कहानी इससे जुड़ी, इसलिए मुझे लगता है कि क्रिकेट में इसके लिए जगह है।’’

कमिंस की मां का इस साल मार्च में निधन हो गया था जिसके कारण उन्हें भारत दौरा बीच में छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने टीम में वापसी की और अपने देश को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाया और प्रतिष्ठित एशेज जीती। अब वह विश्व चैंपियन टीम के कप्तान है जिसे उन्होंने खेल का चरम बताया।

उन्होंने कहा,‘‘इस साल के अपने प्रदर्शन पर हमें वास्तव में गर्व है। यह वास्तव में हमारे लिए यादगार साल रहा है।’’ कमिंस ने अपने साथी खिलाड़ियों और उनके परिजनों के बलिदान को भी याद किया। उन्होंने कहा,‘‘मुझे पता था कि घर में मेरा परिवार मैच देख रहा है। मुझे अपने पिताजी से संदेश मिला कि वह सुबह चार बजे तक जागते रहते हैं। वह बेहद उत्साहित थे। इसलिए आपको ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने के लिए कुछ बलिदान देने होते हैं।’’ कमिंस ने कहा,‘‘इस तरह से सबकी अपनी कहानी है लेकिन हमारी टीम में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपने काम पर गर्व है।’’

कमिंस ने होटल के अपने कमरे से देखा कि नीले रंग का काफिला स्टेडियम की तरफ बढ़ता जा रहा है, जिससे वह थोड़ा बेचैन हो गए थे। उन्होंने कहा,‘‘मुझे हमेशा यह कहना पसंद है कि मैं सहज रहता हूं लेकिन आज सुबह में थोड़ा नर्वस हो गया था। मैंने होटल के अपने कमरे से देखा की नीले रंग का काफिला स्टेडियम की तरफ बढ़ रहा है। ’’

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,‘‘इसके बाद टॉस के लिए जाते हुए मैंने देखा कि 130000 लोगों ने भारत की नीली जर्सी पहनी हुई है। यह ऐसा अनुभव है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह शानदार दिन था लेकिन अच्छी बात यह रही कि अधिकतर समय वे शोर नहीं मचा पाए।’’ कमिंस ने ट्रेविस हेड की भी जमकर प्रशंसा की जिन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में शतक जमाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा,‘‘ ट्रेविस हेड ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और चयनकर्ता जॉर्ज बेली को भी श्रेय जाता है जिन्होंने उसे टीम में बनाए रखा। वह चोटिल हो गया था और आधे टूर्नामेंट में नहीं खेल पाया और ऐसे में उसे टीम में बनाए रखना बहुत बड़ा जोखिम था। हमारी चिकित्सा टीम का कार्य भी शानदार रहा जिन्होंने उसे उस स्थिति में पहुंचाया जहां वह अच्छा प्रदर्शन कर सके।’’

You Might Also Like

आबकारी नीति घोटाला: सिसोदिया ने जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का किया रुख
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले पीएम मोदी – कोरोना महामारी के दौरान आत्मबल का बड़ा माध्यम बना योग
गुजराती-राजस्थानी निकल जाएं तो मुंबई में पैसा नहीं बचेगा, गवर्नर कोश्यारी के बयान पर हंगामा
पीएम मोदी ने भारत के 52वें CJI जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
पानीपत में आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू, मुलायम सिंह समेत दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि
TAGGED:ahmedabadAustralian captainNarendra Modi StadiumVirat KohliWorld Cup Final
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?