hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पतंजलि ने अखबारों में छपवाया बड़ा माफीनामा, बाबा रामदेव ने फिर मांगी माफी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पतंजलि ने अखबारों में छपवाया बड़ा माफीनामा, बाबा रामदेव ने फिर मांगी माफी
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पतंजलि ने अखबारों में छपवाया बड़ा माफीनामा, बाबा रामदेव ने फिर मांगी माफी

Revoi Editor
Last updated: April 24, 2024 12:22 pm
Revoi Editor
Published: April 24, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। सुप्रीम कोर्ट से भ्रामक विज्ञापन मामले में कड़ी फटकार के बाद पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव और कम्पनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण ने आज अखबारों में एक नया सार्वजनिक माफीनामा जारी किया। साथ ही बाबा रामदेव ने शीर्ष अदालत से फिर माफी मांगी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले की सुनवाई करते हुए पतंजलि से पूछा था कि क्या ये उस आकार का माफीनामा है, जितना बड़ा आप विज्ञापन देते हैं? क्या आप हमेशा इतने साइज का ही विज्ञापन देते हैं?

‘बिना शर्त सार्वजनिक माफी’ में ये सब लिखा है

स्वामी रामवेद, पतंजलि और बालकृष्ण के नाम से ‘बिना शर्त सार्वजनिक माफी’ शीर्षक से अखबारों में बड़े आकार में जो माफीनामा छपवाया गया है, उसमें लिखा है – ‘भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण के संदर्भ में माननीय सर्वोच्च न्यायलय के निर्देशों/ आदेशों का पालन न करने अथवा अवज्ञा के लिए हम व्यक्तिगत रूप से, साथ ही कम्पनी की ओर से बिना शर्त क्षमायाची हैं।’

माफीनामे में आगे लिखा है, ‘हम विगत 22.11.2023 को बैठक/ संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के लिए भी क्षमाप्रार्थी हैं। हम अपने विज्ञापनों के प्रकाशन में हुई गलती के लिए भी ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं और पूरे मन से प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं कि ऐसी त्रुटियों की पुनरावृति नहीं होगी। हम पूरी सावधानी और अत्यंत निष्ठा के साथ माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम न्यायालय की महिमा का सम्मान बनाए रखने और लागू कानूनों एवं माननीय न्यायालय/ संबंधित अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का वचन देते हैं।’

पतंजलि ने मंगलवार को अतिरिक्त विज्ञापन जारी करने की बात कही थी

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई मामले की सुनवाई के दौरान योगगुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के बालकृष्ण ने न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ को बताया था कि उन्होंने भ्रामक विज्ञापनों पर 67 समाचार पत्रों में बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगी है और वे अपनी गलतियों के लिए बिना शर्त माफी मांगते हुए अतिरिक्त विज्ञापन भी जारी करना चाहते हैं। इसके बाद पीठ ने कहा कि अखबारों में प्रकाशित सार्वजनिक माफी रिकॉर्ड पर नहीं है और यह दो दिन के भीतर दाखिल की जाए। पीठ ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी थी।

You Might Also Like

बॉक्सिंग डे टेस्ट: नितीश रेड्डी ने जड़ा दमदार अर्धशतक, भारतीय टीम ने बचाया फॉलोऑन
जम्मू-कश्मीर में आखिरी चरण का मतदान शुरू, PM मोदी ने लोगों से की भारी संख्या में वोट डालने की अपील
बॉलीवुड : अमिताभ बच्चन ने KRK की बायोग्राफी को किया प्रमोट, ट्रोलर्स बोले- अब इतने बुरे दिन आ गए
अन्ना हजारे पर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा- समाजद्रोही, महाधूर्त और बेईमान
सेबी ने इस अमेरिकी ‘ट्रेडिंग’ कंपनी को किया बैन, 4,843.57 करोड़ की वसूली का दिया आदेश, जानें पूरा मामला
TAGGED:Baba Ramdev again apologizedBig apology in newspapersPatanjali published a big apology
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?