1. Home
  2. हिंदी
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड : शादी के बाद कनिका कपूर ने रखी जोरदार पार्टी, ‘बेबी डॉल’ गाने पर पति के साथ किया डांस
बॉलीवुड : शादी के बाद कनिका कपूर ने रखी जोरदार पार्टी, ‘बेबी डॉल’ गाने पर पति के साथ किया डांस

बॉलीवुड : शादी के बाद कनिका कपूर ने रखी जोरदार पार्टी, ‘बेबी डॉल’ गाने पर पति के साथ किया डांस

0
Social Share

मुंबई, 22 मई। ‘बेबी डॉल’ फेम सिंगर कनिका कपूर ने शादी के बाद जोरदार पार्टी रखी और इस पार्टी में वह अपने पति के साथ खूब मस्ती करती दिखाई पड़ीं। कनिका कपूर ने अपने सुपरहिट गाने ‘बेबी डॉल मैं सोने दी’ पर डांस किया। कनिका के दोस्तों ने उन्हें कंधे पर उठा रखा था और उनके पति को भी दोस्तों ने ऊपर उठा रखा था। दोनों ने डांस करते-करते एक दूसरे को लिप्स पर किस किया जिसका वीडियो वायरल है।

वायरल हो गया बेबी डॉल का ये वीडियो

कनिका कपूर के फैन पेजों पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। बता दें कि कनिका कपूर की 18 साल की उम्र में ही शादी हो गई थी जिसके बाद वह लंदन चली गईं। हालांकि उनकी शादी कुछ वक्त बाद टूट गई जिसके बाद उन्होंने अकेले ही अपने तीनों बच्चों को पाला। अब इतने सालों बाद 43 की उम्र में कनिका कपूर ने फिर एक बार शादी की है।

गौतम संग शादी के बंधन में बंधीं कनिका

कनिका कपूर बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। ये आलीशान शादी लंदन में आयोजित की गई और शुक्रवार को हिंदू रीति रिवाजों के साथ कनिका कपूर अपने बॉयफ्रेंड गौतम संग शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के बाद एक जबरदस्त पार्टी रखी गई जिसमें सभी मेहमानों के साथ ये न्यूली मैरिड कपल मस्ती करता दिखाई दिया।

सपने देखिए क्योंकि वो पूरे हो जाते हैं

कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए। कनिका कपूर ने खुद भी अपनी शादी के फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कनिका ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘परियों की कहानियां आपके साथ भी घट सकती हैं, बस उनमें यकीन करना बंद मत कीजिए। सपने देखिए क्योंकि एक दिन वो सपने पूरे हो जाते हैं।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code