hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: 4200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने कहा – यह दशक उत्तराखंड का होगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > 4200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने कहा – यह दशक उत्तराखंड का होगा
राष्ट्रीयहिन्दी

4200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने कहा – यह दशक उत्तराखंड का होगा

Vinayak Barot
Last updated: October 12, 2023 7:52 pm
Vinayak Barot
Published: October 12, 2023
Share
SHARE

पिथौरागढ़, 12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्‍तराखंड 4200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस क्रम में उन्होंने पिथौरागढ़ जिले में विभिन्‍न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और लोकार्पण किया।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि यह दशक उत्‍तराखंड का होगा। उन्होंने कहा कि उत्‍तराखंड विकास के नई ऊंचाइयों को छुएगा और उनकी सरकार इसी संकल्‍प के साथ काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब विश्‍व के सामने कई गंभीर चुनौतियां हैं, तब भारत पूरी दृढता के साथ खड़ा है और देश की आवाज दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है। भारत विकास के नए कीर्तिमान स्‍थापित कर रहा है और पूरी दुनिया में भारत और भारतीयों का गौरवगान हो रहा है।

‘आज हर क्षेत्र, हर मैदान में हमारा तिरंगा ऊंचे से ऊंचा लहरा रहा‘

पीएम मोदी ने कहा कि आज हर क्षेत्र, हर मैदान में हमारा तिरंगा ऊंचे से ऊंचा लहरा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया। भारत ने उस स्थान को शिव-शक्ति का नाम दिया है। स्पोर्ट्स में भी भारत का दम आज दुनिया देख रही है। हाल में एशियाई खेल समाप्त हुए हैं। इसमें भारत ने इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार भारत के खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।’

‘यह देश के हर वर्ग को सुविधा, सम्मान और समृद्धि से जोड़ने का अमृतकाल है‘

उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड के हर गांव में देश के रक्षक हैं। वन रैंक वन पेंशन की उनकी दशकों पुरानी मांग को हमारी ही सरकार ने पूरा किया है।’ विकास कार्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने सीमावर्ती गांवों को अंतिम नहीं बल्कि देश के पहले गांव के रूप में विकसित करना शुरू किया है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत, ऐसे ही सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है। ये भारत का अमृतकाल है। ये देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग को सुविधा, सम्मान और समृद्धि से जोड़ने का अमृतकाल है।’

इससे पहले पूर्वाह्न प्रधानमंत्री ने पिथौरागढ में जोलिंगकोंग में पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्‍होंने गुंजी गांव में स्‍थानीय लोगों से बातचीत की और स्‍थानीय उत्‍पादों की हस्‍तशिल्‍प प्रदर्शनी को देखा। प्रधानमंत्री ने गुंजी में सेना, भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस और सीमा सडक संगठन के कर्मियों से भी बातचीत की। उन्‍होंने अल्‍मोडा में प्रसिद्ध जागेश्‍वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

You Might Also Like

अखिलेश का भाजपा पर प्रहार – नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले सौहार्द की सुगंध कैसे पसंद करेंगे
भाजपा संविधान बदलने का सपना न देखे, कांग्रेस और देश की जनता ऐसा होने नहीं देगी, बोले राहुल गांधी
प्रधानमंत्री मोदी से मिले अभिनेता दिलजीत दोसांझ, सिंगर बोले- साल 2025 की शानदार शुरुआत
भारत महान देश… शहबाज शरीफ के सामने ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, देखते रहे पाक प्रधानमंत्री
रेलवे ने लाल कमीज लहराकर रेल दुर्घटना होने से बचाने वाले लड़के को पुरस्कृत किया
TAGGED:development projectspm modithis decade will be of Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?