hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिनेश खटीक के बाद अब योगी सरकार के मंत्री जसवंत सैनी ने जताई नाराजगी, जानिए वजह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिनेश खटीक के बाद अब योगी सरकार के मंत्री जसवंत सैनी ने जताई नाराजगी, जानिए वजह
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिनेश खटीक के बाद अब योगी सरकार के मंत्री जसवंत सैनी ने जताई नाराजगी, जानिए वजह

Vinayak Barot
Last updated: October 31, 2022 10:42 am
Vinayak Barot
Published: October 31, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 31 अक्टूबर। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के बीच औद्योगिक विकास विभाग के राज्यमंत्री जसवंत सैनी की नाराजगी सामने आई है। उन्हें इस बात का मलाल है कि औद्योगिक विकास विभाग के मंत्री नंद गोपाल नंदी की विभागीय बैठकों में उन्हें अक्सर नहीं बुलाया जाता है। इस बाबत औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने अपने विभाग के सभी अधिकारियों को पत्र लिख कर राज्यमंत्री को बैठकों में बुलाए जाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने आरोप लगाए थे कि उनके कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें कामकाज नहीं दिया है और उन्हें बैठकों में नहीं बुलाया जाता। उनकी नाराजगी भरा पत्र वायरल होने और उनके द्वारा इस्तीफा राज्यपाल को भेजने के चलते सियासी संकट पैदा हो गया था। इसके बाद एक अन्य मंत्री द्वारा अपने विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। इस नए विवाद ने एक बार फिर कैबिनेट मंत्रियों की मनमानी की पोल खोल दी है। वहीं अधिकारियों द्वारा उन्हें तवज्जो न देने की बात भी सामने आ रही है।

अरविंद कुमार ने पत्र मे लिखा है कि यह देखने में आ रहा है कि औद्योगक विकास मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में राज्यमंत्री औद्योगिक विकास विभाग को नहीं बुलाया जा रहा है। जिस पर मंत्री द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। भविष्य में औद्योगिक विकास मंत्री की बैठकों में राज्यमंत्री को आमंत्रित किया जाना सुनिश्चित करें। सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के सीईओ से भी कहा गया है कि वह कैबिनेट मंत्री के स्तर पर होने वाली बैठक में राज्य मंत्री को अवगत कराएं।

असल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैबिनेट मंत्रियों व राज्यमंत्रियों के बीच समन्वय व संवाद पर खासा जोर दिया जाता रहा है। फिर भी कुछ राज्यमंत्री अपनी उपेक्षा से असहज दिखते हैं। खास बात यह कि भाजपा ने योगी सरकार दुबारा बनने पर जसवंत सिंह को पहले मंत्री बनाया, और फिर एमएलसी बना दिया। वह भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। जसवंत सैनी औद्योगिक विकास विभाग के साथ साथ संसदीय कार्य विभाग में भी राज्य मंत्री हैं।

You Might Also Like

बसपा को कमजोर करने के लिए हो रहा षड्यंत्र… कांशीराम की पुण्य तिथि पर मायावती ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, योगी सरकार को सराहा
“जो हमने कहा वो किया…”, राजस्थान चुनाव में वोट डालने के बाद बोले बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत
मिशन 2022: भाजपा सांसदों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक खत्म
एशियाड टेनिस : सुमित नागल और अंकिता रैना एकल के क्वार्टर फाइनल में, मिक्स्ड डबल टीम भी आगे बढ़ी
यूपी नगर निकाय चुनाव : हाई कोर्ट में ओबीसी आरक्षण की सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
TAGGED:Dinesh Khatikdispleasureminister jaswant sainiyogi government
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 3, 2023
आशोक गहलोत का दावा- राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार में जुटी है केंद्र सरकार
અયોધ્યામાં ભુમિ પૂજનની ભવ્ય તૈયારીઓ-RSS પ્રમુખ મોહન ભાગવત લખનૌ પહોંચ્યા
Gujarat HC: “Handling of Pandemic by Government, AMC Not Satisfactory”
अमेरिका के साथ संभावित समझौते का ईरान में भारी विरोध : तेहरान और मशहद की सड़कों पर उतरे कट्टरपंथी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?