1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : 19 दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या 2 लाख से कम, सक्रिय मामले 18 लाख से कम
भारत में कोरोना संकट : 19 दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या 2 लाख से कम, सक्रिय मामले 18 लाख से कम

भारत में कोरोना संकट : 19 दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या 2 लाख से कम, सक्रिय मामले 18 लाख से कम

0
Social Share

नई दिल्ली, 1 फरवरी। देश में जारी कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार कम होती दिखाई दे रही है। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि 19 दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या दो लाख से नीचे गिरी। बीते 24 घंटे के दौरान कुल 1,67,095 नए केस दर्ज किए गए। अंतिम बार इसी वर्ष गत 11 जनवरी को दो लाख से कम 1,94,720 नए केस पाए गए थे। उसके बाद यह संख्या दो लाख पार करती हुई 20 जनवरी को 3,47,254 तक जा पहुंची थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 2,54,076 मरीज स्वस्थ हुए तो दिनभर में 554 मरीजों की मौत हुई। हालांकि केरल में पूर्व की तिथियों में कोरोना सहित अन्य बीमारियों से हुई मौतों का 638 बैकलॉग आंकड़ा जोड़कर 31 जनवरी की तिथि में कुल 1192 मौतें दर्शाई गईं।

रिकवरी रेट 94.60 फीसदी, सक्रियता दर 4.20%

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड मरीजों की रिकवरी दर बढ़कर 94.60 पहुंची है जबकि सक्रियता दर गिरकर 4.20 फीसदी पर है। दिनभर में 88,209 एक्टिव केस घटे और इसके साथ ही सोमवार की रात तक देश में कुल 17,43,095 इलाजरत मरीज थे।

एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस वाले राज्य

केरल –     एक्टिव केस 3,58,281     नए केस 42,154

कर्नाटक – एक्टिव केस 2,44,361     नए केस 24,172

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 2,11,239    नए केस 15,140

तमिलनाडु – एक्टिव केस 1,98,130  नए केस 19,280

आंध्र प्रदेश – एक्टिव केस 1,10,517 नए केस 5,879

टीकाकरण का आंकड़ा 381 दिनों में 166.68 करोड़ के पार

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत 381 दिनों में अब तक कुल 1,66,68,48,204 लोग वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 61,45,767 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसी क्रम में सोमवार को 14,28,672 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही 31 जनवरी तक कोरोना जांच करा चुके लोगों की संख्या 73.01 करोड़ तक जा पहुंची है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code