hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व कप क्रिकेट : अफगानिस्तान का दूसरा धमाका, एक दिनी इतिहास में पाकिस्तान को पहली बार दी शिकस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विश्व कप क्रिकेट : अफगानिस्तान का दूसरा धमाका, एक दिनी इतिहास में पाकिस्तान को पहली बार दी शिकस्त
खेलहिन्दी

विश्व कप क्रिकेट : अफगानिस्तान का दूसरा धमाका, एक दिनी इतिहास में पाकिस्तान को पहली बार दी शिकस्त

Vinayak Barot
Last updated: October 31, 2023 1:13 am
Vinayak Barot
Published: October 24, 2023
Share
SHARE

चेन्नै, 23 अक्टूबर। गत चैम्पियन इंग्लैंड को धूल चटाने वाले अफगानिस्तान ने आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप में सोमवार को फिर धमाका किया, जब उसने एक दिनी इतिहास में दिग्गज पाकिस्तान को भी पहली बार पटखनी दे दी। एम. ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

Look, what this win means for us! 🤩

Incredible scenes in Chennai! 👏#AfghanAtalan | #CWC23 | #AFGvPAK | #WarzaMaidanGata pic.twitter.com/G17vJ9gl5q

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) October 23, 2023

अफगानी बल्लेबाजों ने खतरनाक मानी जाने वाली पाक आक्रमण की हवा निकाल दी

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बाबर आजम (74 रन, 92 गेंद, एक छक्का, चार चौके) व ओपनर अब्दुला शफीक (58 रन, 75 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) के अर्धशतकीय प्रहारों के बीच सात विकेट पर 282 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लेकिन जवाबी काररवाई में अफगानी बल्लेबाजों ने खतरनाक माने जाने वाले पाकिस्तानी आक्रमण की हवा निकाल दी और इब्राहिम जादरान (87 रन, 113 गेंद, 10 चौके), रहमानुल्लाह गुरबाज (65 रन, 53 गेंद, एक छक्का, नौ चौके) व रहमत शाह (नाबाद 77 रन, 84 गेंद, दो छक्के, पांच चौके) के बहुमूल्य पचासों की मदद से टीम ने 49 ओवरों में दो विकेट पर ही 286 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली।

𝑶𝒏𝒆 𝒇𝒐𝒓 𝒕𝒉𝒆 𝑹𝒆𝒄𝒐𝒓𝒅 𝑩𝒐𝒐𝒌𝒔! 📝

This is Afghanistan's highest successful run-chase in ODIs. 🤩

Congratulations to everyone out there! 🎊#AfghanAtalan | #CWC23 | #AFGvPAK | #WarzaMaidanGata pic.twitter.com/n3RphSMKSl

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) October 23, 2023

पहली बार लक्ष्य का पीछा करते वक्त शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों ने ठोके पचासे

विश्व कप के इतिहास में यह पहला अवसर था, जब लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी टीम के शीर्ष तीनों बल्लेबाजों ने 50 या ज्यादा रन बनाए। पूर्व में आठ बार शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा रन किए थे, लेकिन वे सभी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों की ओर से बने थे। इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम विश्व कप में पहली बार 275 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद उसकी रक्षा नहीं कर सकी। पूर्व के 13 अवसरों पर वह इसमें सफल रही थी।

विश्व कप में दूसरी बार पाकिस्तान को लगातार 3 मैचों में  मिली हार

विश्व कप में यह दूसरा अवसर है, जब पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है। इसके पूर्व 1999 में उसे बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और भारत से शिकस्त खानी पड़ी थी। इस बार अफगानिस्तान के पहले उसे भारत व ऑस्ट्रेलिया हरा चुके हैं। अपने पहले दो मैचों में नीदरलैंड्स व श्रीलंका को हराने वाले पाकिस्तान अब तक चार अंक ही हैं और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

स्कोर कार्ड

वहीं अफगानिस्तान की, जिसे पाकिस्तान के खिलाफ अब तक खेले गए सभी सातों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, मौजूदा विश्व कप के पांच मैचों में दूसरी जीत से चार अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अफगानिस्तान की अब 30 अक्टूबर को पुणे में श्रीलंका से टक्कर होगी। वहीं पाकिस्तान का अगला मैच यहीं दक्षिण अफ्रीका से होगा।

A composed 87 from Ibrahim Zadran helped Afghanistan to their maiden ODI win against Pakistan 👏

It also helps him win the @aramco #POTM 🎉#CWC23 | #PAKvAFG pic.twitter.com/pUjWiYCery

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 23, 2023

गुरबाज व जादरान के बीच पहले विकेट पर 130 रनों की साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते उतरे अफगानिस्तान को दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत दी। गुरबाज और जादरान 128 गेंदों पर 130 रनों की साझेदारी कर दी। शाहीन शाह अफरीदी ने 22वें ओवर में यह भागीदारी तोड़ी तो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जादरान व रहमत शाह के बीच 60 रनों की साझेदारी हो गई। 34वें ओवर में हसन अली ने 190 के स्कोर पर जादरान को विकेट के पीछे मो. रिजवान से कैच कराया। लेकिन उसके बाद रहमत व कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी (नाबाद 48 रन, 45 गेंद, चार चौके) ने 93 गेंदों पर अटूट 96 रनों की साझेदारी से दल की यादगार जीत पर अंतिम मुहर लगा दी। हशमतुल्लाह ने अफरीदी पर विजयी चौका जड़ा।

अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम के अर्धशतक

इसके पूर्व पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी रही थी, जब अब्दुल्ला शफीक व इमाम-उल-हक (17) ने पहले विकेट पर 56 रन जोड़े और फिर शफीक व बाबर ने 54 रनों की भागीदारी के बीच स्कोर 23वें ओवर में 110 रनों तक पहुंचा दिया था। तभी अफगानिस्तान के वामहस्त स्पिनर नूर अहमद (3-49) ने 10 रनों के भीतर शफीक और इस विश्व कप में पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज मो. रिजवान (8) को भी चलता कर दिया। इसी गेंदबाज के तीसरे शिकार बाबर आजम बने (5-206)।

शादाब व इफ्तिखार अहमद के बीच पारी की सबसे बड़ी 73 रनों की साझेदादी

हालांकि शादाब खान (40 रन, 38 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व इफ्तिखार अहमद (40 रन, 27 गेंद, चार छक्के, दो चौके) ने 45 गेंदों पर तेज 73 रनों की भागीदारी से दल को 280 के करीब पहुंचाया। नूर अहमद के अलावा नवीन-उल-हक ने दो विकेट लिए।

मंगलवार का मैच : दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (मुंबई, अपराह्न दो बजे)।

You Might Also Like

UP पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी जितेंद्र उर्फ जीतू, हत्या में वांछित था बदमाश
उत्तराखंड: 6 मई को खुलेंगे भगवान शिव के पांचवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट
सुप्रीम कोर्ट ने रद किया बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, कहा – स्किन टू स्किन टच के बिना भी लागू होगा पॉक्सो एक्ट
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ में बच्चों को दिया 2040 मून लैंडिंग का संदेश
महिला आरक्षण को शशि थरूर ने सही बताया, कहा- कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध, लेकिन सरकार का तरीका अपारदर्शी
TAGGED:Afghanistan's second blastCricketCricket World CupPakistan's first defeat from Afghanistan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?