hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित, 11 से 17 जनवरी तक होंगे तीन मैच
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित, 11 से 17 जनवरी तक होंगे तीन मैच
खेलहिन्दी

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित, 11 से 17 जनवरी तक होंगे तीन मैच

Vinayak Barot
Last updated: January 6, 2024 7:30 pm
Vinayak Barot
Published: January 6, 2024
Share
SHARE

काबुल, 6 जनवरी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए शनिवार को अपनी 19 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी। अमेरिका व वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से जून में प्रस्तावित आईसीसी टी20 विश्व कप से पूर्व भारत की इस अंतिम द्विपक्षीय टी20 सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को पंजाब के मोहाली में खेला जाएगा।

इब्राहिम जादरान संभालेंगे कप्तानी, राशिद खान में टीम में शामिल

अफगानिस्तान के नियमित T20I कप्तान राशिद खान को टीम में शामिल किया गया है जबकि शारजाह में यूएई के खिलाफ अफगानिस्तान को 2-1 से सीरीज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इब्राहिम जादरान भारत के खिलाफ भी अफगानिस्तान का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। मुजीब उर रहमान की भी वापसी हुई है। यूएई के खिलाफ आयोजित तीन मैचों की टी20 सीरीज में वह टीम का हिस्सा नहीं थे।

🚨 𝐒𝐐𝐔𝐀𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓! 🚨

AfghanAtalan Lineup revealed for the three-match T20I series against @BCCI. 🤩

More 👉: https://t.co/hMGh4OY0Pf | #AfghanAtalan | #INDvAFG pic.twitter.com/DqBGmpcIh4

— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) January 6, 2024

अफगानिस्तान टीम : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, क़ैस अहमद, गुलबदीन नायब व राशिद खान।

मैचों का कार्यक्रम

  • 11 जनवरी : पहला टी20 मैच (पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली, शाम सात बजे)।
  • 14 जनवरी : दूसरा टी20 मैच (होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर)।
  • 17 जनवरी : तीसरा टी20 मैच (एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)।

कोच जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया

इस बीच पिछले कुछ अर्से से अफगानिस्तान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का करार एक वर्ष के लिये बढ़ा दिया गया है। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने जुलाई, 2022 में पदभार संभाला था और 2023 के आखिर में उनका 18 महीने का कार्यकाल खत्म हो गया था।

ट्रॉट के मार्गदर्शन में अफगानिस्तान ने टी20 एशिया कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज जीती और बांग्लादेश को पहली बार वनडे सीरीज में हराया। वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड्स सरीखी टीमों को मात दी। अफगानिस्तान टीम ने बीते दिनों यूएई में तीन मैचों की टी20 सीरीज भी जीती।

You Might Also Like

कुछ राज्यों में कम हो रहे कोरोना संक्रमण के मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय
टी20 सीरीज : शुभमन गिल ने विराट और रोहित को पछाड़ा, एक ही झटके में तोड़ दिए कई रिकॉर्ड
सीएम योगी ने कहा – धार्मिक भाव आने से बढ़ा यूपी का पर्यटन, मथुरा व काशी में गोवा से 16 गुना ज्यादा पर्यटक
उत्तर प्रदेश : मायावती ने किया चुनावी शंखनाद, विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना
हाथरस हादसा: राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, रख दी ये बड़ी मांग
TAGGED:Afghanistan team announcedCricketT20 series against India
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

असम : दरांग में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसक झड़प, दो प्रदर्शनकारियों की मौत, 9 पुलिसकर्मी घायल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 23, 2021
यूपी : गोरखनाथ मंदिर ने पेश की मिसाल, अब मंदिर से बाहर नहीं जा रही लाउडस्पीकर की आवाज
बारिश के बीच विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य समापन
नाराज पशुपति पारस ने छोड़ी जिद, खुद को बताया ‘मोदी का परिवार’, हाजीपुर में चिराग का रास्ता साफ
ED निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार  
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?