hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अफगानिस्तान : पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अफगानिस्तान : पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद
अंतरराष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

अफगानिस्तान : पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

Revoi Editor
Last updated: June 29, 2026 12:52 pm
Revoi Editor
Published: June 29, 2026
Share
SHARE

काबुल, 29 जून। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोमवार को दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के पक्तिका, पक्तिया और कुनार प्रांतों के रिहायशी इलाकों में हवाई हमले किए हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुजाहिद ने इस कार्रवाई को “कायरतापूर्ण आक्रामण” करार देते हुए कहा कि यह हमला रविवार रात पक्तिका के गयान जिले, पक्तिया के त्सामकानी जिले और कुनार के मानोगाई जिले में किया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में मुजाहिद ने कहा, “पिछली रात पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के गयान जिले, पक्तिया प्रांत के त्सामकानी जिले और कुनार प्रांत के मानोगाई जिले के नागरिक इलाकों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिक मारे गए और घायल हुए। हम इस कायर आक्रमण की कड़ी निंदा करते हैं और इसे अपराध तथा क्रूरता मानते हैं।”

पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच कई बार गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं और नागरिक हताहतों को लेकर चिंता बढ़ी है। इस बीच, अफगानिस्तान में अमेरिका के पूर्व राजदूत जल्मय खलीलजाद ने भी इस हमले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अपने ही नागरिकों की बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपीलों को नजरअंदाज करते हुए सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुना, जिसमें कई निर्दोष नागरिक मारे गए और घायल हुए।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “दुनिया भर और पाकिस्तान के कई लोगों द्वारा बातचीत के जरिए पड़ोसी देश के साथ मतभेद सुलझाने की अपीलों को नजरअंदाज करते हुए पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हमला किया है, जिससे कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। मैंने हमेशा निर्दोष अफगानों की हत्या की निंदा की है और आज भी करता हूं। साथ ही यह भी उल्लेख करता हूं कि इस्लामाबाद ने उन कई प्रस्तावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिन पर तालिबान सरकार ने सहमति जताई थी।”

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस्लामाबाद वास्तव में किसी समाधान में रुचि रखता है। पूछा, “अब जबकि पाकिस्तान की ओर से किसी भी रचनात्मक प्रयास या प्रतिक्रिया का पूरी तरह अभाव है, यह पूछना जरूरी हो गया है कि क्या इस्लामाबाद वास्तव में कोई समाधान चाहता भी है?”खलीलजाद ने आगे कहा, “क्या यह संघर्ष वास्तव में उन्हीं कारणों से है जिनका पाकिस्तान दावा करता है, या फिर पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के कुछ अन्य उद्देश्य हैं? क्या वह अफगानिस्तान को अस्थिर रखना चाहता है? क्या चीन पाकिस्तान को ऐसी परिस्थितियां बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है जिससे अफगानिस्तान में चीनी प्रभाव बढ़ सके? या फिर दोनों ही बातें सही हैं?”

उनके अनुसार, यदि पाकिस्तान की रणनीति के पीछे वास्तव में ऐसे उद्देश्य हैं, तो यह अमेरिका के हितों के भी खिलाफ होगा। इससे अफगानिस्तान में अस्थिरता बढ़ेगी, जिससे आईएसआईएस-के जैसे अमेरिका-विरोधी आतंकवादी संगठनों को सुरक्षित ठिकाने मिल सकते हैं और चीन का प्रभाव भी बढ़ सकता है। वो बोले, “यदि यही पाकिस्तान के वास्तविक उद्देश्य हैं, तो यह आश्चर्य की बात नहीं है कि पाकिस्तानी प्रतिष्ठान उन्हें सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करता।”

इससे पहले इसी महीने अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने काबुल में पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक (चार्ज डी’अफेयर्स) को तलब कर अफगान हवाई क्षेत्र के उल्लंघन और आवासीय इलाकों पर किए गए हवाई हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इन हमलों में 13 नागरिकों की मौत हुई थी। यह कदम तब उठाया गया जब तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद ने पुष्टि की थी कि 9 जून की रात कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में हुए हमलों में 11 बच्चों, एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी, जबकि 14 महिलाएं और बच्चे घायल हुए थे।

You Might Also Like

दिवाली-छठ को लेकर सीएम योगी का आदेश, माहौल खराब करने वालों पर करें कठोर कार्रवाई
‘ऑपरेशन अजय’ : इजराइल से 274 भारतीयों को लेकर चौथी उड़ान भारत पहुंची
क्रिसमस पर मायावती ने दी बधाई, बोलीं – धर्म परिवर्तन को लेकर देशभर में बवाल मचाया जाना अनुचित
UIDAI का अहम फैसला – अब मृतकों के आधार नंबर किए जा रहे निष्क्रिय
विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले – भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति की मजबूत अभिव्यक्ति है मालदीव  
TAGGED:AFGHANISTANformer ambassadorislamabadPakistani airstrikes
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?