ICC चैम्पियंस ट्रॉफी : अफगानी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 5 दिनों के भीतर तोड़ा रिकॉर्ड, बनाया सर्वोच्च स्कोर
लाहौर, 26 फरवरी। धाकड़ ओपनर इब्राहिम जादरान बुधवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ एक अहम मुकाबले में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में शतक (177 रन, 146 गेंद, छह चौके, 12 चौके) बनाने वाले न सिर्फ अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने वरन उन्होंने पांच दिनों के ही भीतर प्रतियोगिता के इतिहास का सर्वोच्च निजी स्कोर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।
A knock that went straight into the #ChampionsTrophy record books from Ibrahim Zadran 👏#AFGvENG ✍️: https://t.co/6IQekpiWp0 pic.twitter.com/Y4W8lJxifW
— ICC (@ICC) February 26, 2025
जादरान के पराक्रमी शतक से अफगानिस्तान ने बनाया 325 का स्कोर
गद्दाफी स्टेडियम में नॉकआउट की शक्ल ले चुके ग्रुप बी के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम ने 23 वर्षीय जादरान के पराक्रमी शतक और उनकी तीन बहुमूल्य साझेदारियों से सात विकेट पर 325 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
Ibrahim Zadran 🙏
Watch the best from Afghanistan’s first century in the #ChampionsTrophy!#AFGvENG ✍️: https://t.co/6IQekpiozs pic.twitter.com/eYR9fm7Li3
— ICC (@ICC) February 26, 2025
इंग्लैंड के बेन डकेट ने 5 दिन पहले इसी मैदान पर ठोके थे 165 रन
जादरान ने अपने ऐतिहासिक शतक से इंग्लैंड के बेन डकेट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने गत 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर 165 रनों की पारी खेली थी। तब डकेट चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। लेकिन पांच दिनों के भीतर ही जादरान ने इस रिकॉर्ड अपना नाम लिखा लिया। इन दोनों से पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल के नाम था, जिन्होंने 2004 की प्रतियोगिता में द ओवल के मैदान पर अमेरिका के खिलाफ 145 रन जड़े थे।
चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च निजी स्कोर
- 177 रन : इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) Vs इंग्लैंड, लाहौर 2025.
- 165 रन : बेन डकेट (इंग्लैंड) Vs ऑस्ट्रेलिया, लाहौर 2025.
- 145 रन नाबाद : नाथन एस्टल (न्यूजीलैंड) Vs यूएसए, द ओवल 2004.
- 145 रन : एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे) Vs भारत, कोलंबो 2002.
- 141 रन : सौरभ गांगुली (भारत) Vs दक्षिण अफ्रीका, नैरोबी 2000.
- 141 रन : सचिन तेंदुलकर (भारत) Vs ऑस्ट्रेलिया, ढाका 1998.
- 141 रन : ग्रीएम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) Vs इंग्लैंड, सेंचुरियन 2009.
