hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 40 हजार के पार, 24 घंटे में 7830 नए संक्रमित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 40 हजार के पार, 24 घंटे में 7830 नए संक्रमित
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 40 हजार के पार, 24 घंटे में 7830 नए संक्रमित

Vinayak Barot
Last updated: April 12, 2023 4:56 pm
Vinayak Barot
Published: April 12, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच सक्रिय मामलों की संख्या 40 हजार के पार जा पहुंची है। इस क्रम में पिछले 24 घंटे के दौरान देश में सात हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटे के भीतर 7830 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या 40215 हो गई है।

देश में मौजूदा संक्रमण दर 3.65 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर देश में अभी 3.65 प्रतिशत है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 3.83% है। इससे पहले कल 5676 केस सामने आए थे। देश में 223 दिनों बाद इतनी बड़ी संख्या में कोरोना केस सामने आए हैं। इससे पहले एक सितम्बर, 2022 को कोरोना के 7,946 केस सामने आए थे।

24 घंटे के दौरान कोरोना से 16 लोगों की मौत

कोरोना के कारण देश में मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 5,31,016 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16 और लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। इसमें दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में दो-दो और गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत शामिल है। वहीं, केरल द्वारा वायरस से संबंधित मौत की संख्या में सुधार कर पांच और नाम जोड़े गए हैं।

दिल्ली, गुजरात और हरियाणा सहित 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में म्यूटेड ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट (XBB1.16.1) के 234 मामले पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से रिकवरी या ठीक होने की दर देश में अभी 98.72 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविडरोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

You Might Also Like

राजा भैया की पत्नी के लिए एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह बोले- “भानवी पागल है, वह कुछ भी कह सकती है”
बॉलीवुड : सरोगेसी के जरिए मां बनीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
अदाणी समूह करेगा जयप्रकाश एसोसिएट्स का अधिग्रहण; संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने फैसले का स्वागत किया
बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली बोले – चोटिल गिल की जगह खिलाड़ी न भेजना चयनकर्ताओं का विशेषाधिकार
मुकेश अंबानी ने यूपी में 75,000 करोड़ के निवेश का किया एलान, एक लाख से अधिक को मिलेगा रोजगार
TAGGED:7830 new infected in 24 hoursactive casesActive cases cross 40 thousandCorona in India
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?