RBI की हॉलिडे लिस्ट : अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, इसमें साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल
नई दिल्ली, 27 मार्च। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा घोषित अवकाशों की सूची पर गौर करें तो अप्रैल, 2026 में देशभर में 14 दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, इसमे बैंक की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।
RBI की हॉलिडे लिस्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
यदि साप्ताहिक छुट्टी हटा दें तो बैंक ग्राहकों के लिए आठ दिन त्योहार और फाइनेंशियल ईयर खत्म होने से जुड़े कामों के कारण बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों के लिए यही सलाह है कि वे अपने शहर के हिसाब से बैंक की छुट्टियों की जानकारी पहले ही चेक कर लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो।
- 1 अप्रैल को देशभर में बैंक बंद
माह की शुरुआत एक अप्रैल से होगी, जब पूरे देश में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। इस दिन बैंक में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं हो पाएगा। यानी, बैंक ब्रांच तो खुली होंगी, लेकिन पब्लिक डीलिंग नहीं होगी। पब्लिक के लिए ब्रांच नहीं खुलेगी। बैंक कर्मचारी अपनी ईयर एंडिंग क्लोजिंग से जुड़े काम करेंगे।
- 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी
तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
- 14 से 16 अप्रैल तक कई राज्यों में छुट्टियां
इस दौरान असम, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बिहू, विषु, तमिल न्यू ईयर और अंबेडकर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 20-21 अप्रैल को भी कुछ राज्यों में असर
कर्नाटक और त्रिपुरा जैसे राज्यों में इन तारीखों पर बैंकिंग सर्विस सीमित रहेंगी।
- डिजिटल सर्विस रहेंगी चालू
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर या निकाल सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट और शाखा से जुड़े काम इन दिनों नहीं होंगे। इसलिए बेहतर है कि जरूरी बैंकिंग काम छुट्टियों से पहले ही निबटा लिए जाएं, ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो।
