1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. एग्जिट पोल : अब दिल्ली एमसीडी में भी केजरीवाल, ‘आप’ की झाड़ू से साफ हो गई भाजपा
एग्जिट पोल : अब दिल्ली एमसीडी में भी केजरीवाल, ‘आप’ की झाड़ू से साफ हो गई भाजपा

एग्जिट पोल : अब दिल्ली एमसीडी में भी केजरीवाल, ‘आप’ की झाड़ू से साफ हो गई भाजपा

0

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के परिणाम तो सात दिसम्बर को आएंगे। लेकिन सोमवार की शाम अधिकतर सर्वे एजेंसियों की ओर से जारी एग्जिट पोल में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को बंपर जीत मिलती प्रतीत हो रही है। इस क्रम में ‘आप’ की झाड़ू से भाजपा साफ होती नजर आ रही है।

गौरतलब है कि नए परिसीमन के बाद राष्ट्रीय राजधानी में एमसीडी यह पहला चुनाव है। इससे पहले राजधानी का नगर निगम तीन हिस्सों में बंटा हुआ था, जिसपर भाजपा का कब्जा था।

आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान

इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार 250 वार्डों के आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है तो भाजपा को 69-91 सीटें मिल सकती हैं। साथ ही कांग्रेस को सिर्फ 3-7 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 5-9 सीटें जाने का अनुमान है।

भाजपा से 12 फीसदी ज्यादा वोट ‘आप’ को मिले

वोट शेयर की बात करें तो MCD चुनावों में भाजपा को 35% वोट मिले वहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 43% लोगों ने वोट डाले। इसके अलावा कांग्रेस को 10% वोट मिले। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को सिर्फ 34% महिलाओं ने वोट दिया है और 36% पुरुषों ने वोट दिया।

दिल्ली नगर निगम चुनावों में चार दिसम्बर को 50.47% मतदान हुआ था। 250 वार्डों में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे थे जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 247 उम्मीदवार उतारे। इसके अलावा जेडीयू के 23 उम्मीदवार भी मैदान में थे। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी 15 कैंडिडेट उतारे। वहीं बसपा ने 174, इंडियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 4, NCP ने 29 और SP, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारे।

पश्चिमी दिल्ली की 38 सीटों में से 27 पर केजरीवाल का जादू

पश्चिमी दिल्ली की 38 सीटों में से 27 पर केजरीवाल का जादू चलता दिख रहा है। वहीं नौ सीटों पर भाजपा जीतती दिख रही है। एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर अन्य की जीत दिख रही है। यहां से भाजपा के साहेब सिंह वर्मा सांसद हैं।

साउथ दिल्ली की 37 सीटों में 20 पर ‘आप

साउथ दिल्ली की 37 सीटों में 20 पर ‘आप’ जीतती दिख रही है। इसके अलावा 14 सीटों पर भाजपा की जीत दिख रही है। एक सीट पर कांग्रेस तो दो पर अन्य की जीत दिख रही है। साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जीत दिख रही है।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भाजपा को बढ़त

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की 41 सीटों में भाजपा की हालत सही है। यहां से मनोज तिवारी सासंद हैं। भाजपा यहां से 21 सीटें जीतती दिख रही है जबकि 17 पर AAP की जीत दिख रही है। वहीं कांग्रेस को दो और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है।

नई दिल्ली की 25 सीटों में से 21 पर आप‘ की जीत

नई दिल्ली की 25 सीटों में से 21 पर ‘आप’ की जीत दिख रही है वहीं चार पर भाजपा की जीत प्रतीत हो रही है। इसके अलावा किसी का खाता खुलता नहीं दिख रही। यहां से मीनाक्षी लेखी सांसद हैं।

पूर्वी दिल्ली के 35 वार्डों में 22 पर ‘आप’

पूर्वी दिल्ली के 35 वार्डों में से 22 पर AAP की जीत दिख रही है। इस क्षेत्र में BJP को 14 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस और अन्य का खाता नहीं खुल रहा। यहां से गौतम गंभीर सांसद हैं।

चांदनी चौक के 30 वार्डों में 20 पर AAP

चांदनी चौक इलाके में 30 वार्ड आते हैं। इनमें से 20 सीटें AAP के खाते में जाती दिख रही हैं। इसी क्षेत्र में 10 सीटें भाजपा को मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस और अन्य का खाता नहीं खुल रहा। इस क्षेत्र में हर्ष वर्धन सांसद हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code