hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अभिजीत दिपके POCSO एक्ट में फंसे, अधिवक्ता रिंकी चटर्जी ने CJP संस्थापक के खिलाफ दर्ज कराई Zero FIR
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अभिजीत दिपके POCSO एक्ट में फंसे, अधिवक्ता रिंकी चटर्जी ने CJP संस्थापक के खिलाफ दर्ज कराई Zero FIR
राष्ट्रीयहिन्दी

अभिजीत दिपके POCSO एक्ट में फंसे, अधिवक्ता रिंकी चटर्जी ने CJP संस्थापक के खिलाफ दर्ज कराई Zero FIR

Revoi Editor
Last updated: August 5, 2026 5:26 pm
Revoi Editor
Published: August 5, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 अगस्त। NEET UG पेपर लीक मामले में पिछले माह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके बड़ी मुश्किल में फंसते प्रतीत हो रहे हैं। दरअसल, दिपके के खिलाफ अधिवक्ता रिंकी चटर्जी की शिकायत पर Zero FIR दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन में एक नाबालिग की भागीदारी हुई, जिसके आधार पर दिपके के खिलाफ POCSO Act सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत काररवाई की मांग की गई है।

क्या है Zero FIR?

Zero FIR ऐसी FIR होती है, जिसे किसी भी पुलिस थाने में दर्ज किया जा सकता है, चाहे घटना उस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई हो या नहीं। इसका उद्देश्य संज्ञेय अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल काररवाई सुनिश्चित करना है। बाद में इसे संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने को स्थानांतरित किया जाता है। शिकायतकर्ता ने इसी व्यवस्था का उपयोग करते हुए मामला दर्ज कराया। इससे जांच शुरू करने में देरी नहीं होती। हालांकि Zero FIR दर्ज होना किसी व्यक्ति के दोषी होने का प्रमाण नहीं है। आगे की जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस निर्णय लेती है।

गौरतलब है कि POCSO Act बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया विशेष कानून है और दिपके के खिलाफ की गई शिकायत का आधार प्रदर्शन में कथित रूप से एक नाबालिग की भागीदारी बताया गया है। शिकायत है कि कॉक्रोच जनता पार्टी के आंदोलन वाली जगह पर यौनांगो से जुड़ी अश्लील गालियों और भाषा का भरपूर प्रयोग हुआ। ऐसे में वहां नाबालिग या अल्प व्यस्क बच्चियों को कैसे आने दिया गया ? वहां उन्हें कौन लाया?

शिकायतकर्ता का दावा है कि इससे बाल संरक्षण संबंधी कानूनों का उल्लंघन हुआ। अभिजीत दिपके वहां आयोजक की भूमिका में थे। उनकी बड़ी भूमिका बनती है। वैसे यहां यह बताना सही होगा कि किसी मामले में POCSO Act की धाराएं लागू होंगी या नहीं, यह जांच के तथ्यों पर निर्भर करता है। केवल शिकायत में किसी कानून का उल्लेख हो जाने से उसका स्वतः लागू होना सिद्ध नहीं माना जाता।

दिपके ने इसे राजनीति प्रेरित काररवाई बताया

वहीं अंग्रेजी समाचार पत्र TOI की रिपोर्ट के अनुसार अभिजीत दिपके ने सार्वजनिक रूप से इन मामलों को राजनीतिक प्रेरित कार्रवाई बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन करने वालों को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उनके अनुसार आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकारों के दायरे में था। हालांकि उनके इन बयानों की स्वतंत्र पुष्टि न्यायिक स्तर पर नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच जारी रहने की बात कही है।

You Might Also Like

जन्मदिन विशेष : बॉलीवुड के महानायक बिग बी आज सेलिब्रेट कर रहे हैं अपना 79 जन्मदिन
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान जारी, पूर्वाह्न 10 बजे तक 7 फीसदी से ज्यादा वोटिंग
छत्तीसगढ़ : सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में हादसा, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
जाति धर्म पर नहीं,जनता के मुद्दों पर हो चुनाव : प्रियंका गांधी
राजस्थान : वसुधैव कुटुम्बकम् की थीम के साथ मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
TAGGED:Abhijit DipkeAdvocate Rinki Chatterjeebooked under POCSO ActCJP founderZero FIR against Dipke
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?