आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की मेयर निर्वाचित, भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया

नई दिल्ली, 22 फरवरी। आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार डॉक्टर शैली ऑबरोय दिल्ली की नई मेयर निर्वाचित हो गई हैं। उन्होंने बुधवार को हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया।

दिल्ली नगर निगम सदन में मेयर चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही कुछ ही देर में चुनाव के नतीजे भी सामने आ गए। ‘आप’ उम्मीदवार डॉक्टर शैली ओबेरॉय को जहां 150 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले।

शैली ओबेरॉय ने कहा, ‘हमे मिलकर दिल्ली की जनता की उम्मीदों को पूरा करना है।’ मेयर बनने के बाद नवनिर्वाचित मेयर शैली ओबेरॉय ने 10 मिनट के लिए सदन की बैठक स्थगित कर दी। उन्होंने सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, एलजी विनय सक्सेना और जनता का आभार भी आज जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular