hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आम आदमी पार्टी का भाजपा पर आरोप – दिल्ली एमसीडी में 6 हजार करोड़ रुपये का हुआ घोटाला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > आम आदमी पार्टी का भाजपा पर आरोप – दिल्ली एमसीडी में 6 हजार करोड़ रुपये का हुआ घोटाला
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

आम आदमी पार्टी का भाजपा पर आरोप – दिल्ली एमसीडी में 6 हजार करोड़ रुपये का हुआ घोटाला

Vinayak Barot
Last updated: August 10, 2022 1:37 pm
Vinayak Barot
Published: August 10, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में छह हजार करोड़ रुपये के घोटाले का भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मानें तो दिल्ली नगर निगम में बीजेपी नेताओं की मिलीभगत से टोलटैक्स में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की है।

डिप्टी सीएम सिसोदिया ने उपराज्यपाल को पत्र लिखा, सीबीआई जांच की मांग

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मामले में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भी पत्र लिखा है। सिसोदिया के अनुसार दिल्ली में हर रोज 10 लाख कमर्शियल वाहन आते हैं  और उनसे पैसे लिए जाते हैं, लेकिन एमसीडी को ये पैसे नहीं मिल रहे हैं। यही नहीं वरन सिसोदिया ने 1200 करोड़ वाला लाइसेंस 786 करोड़ में देने का भी आरोप लगाया।

भाजपाशासित एमसीडी पर ‘एस्क्रो’ खाते से 6,760 करोड़ रुपये गायब करने का आरोप

इससे पहले ‘आप’ ने भाजपाशासित एमसीडी पर ‘एस्क्रो’ खाते से 6,760 करोड़ रुपये गायब करने का आरोप लगाया था। ‘आप’ विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दावा किया था कि एस्क्रो खाते में कुल 6,800 करोड़ का पार्किंग और कन्वर्जन शुल्क जमा किया गया था जबकि भाजपाशासित एमसीडी ने पार्किंग पर 2012 से अब तक सिर्फ 40 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं।

‘आप’ के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक का कहना है कि एमसीडी जो भी टैक्स लेती है, वह एस्क्रो खाते में जाता है। एक प्रक्रिया के तहत तय किया जाता है कि ये पैसा कहां खर्च किया जाएगा। दिल्ली की जनता जो पार्किंग और कन्वर्जन शुल्क देती है, वह सारा पैसा एस्क्रो खाते में जमा होता है। दस्तावेजों में साफ लिखा हुआ है कि यह पैसा सिर्फ और सिर्फ पार्किंग या कन्वर्जन के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन 2012 से लेकर आज तक का पार्किंग और कन्वर्जन शुल्क जोड़ा जाए तो लगभग 6,800 करोड़ रुपए एमसीडी के एस्क्रो खाते में होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने पार्किंग पर सिर्फ 40 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं, तो इस एस्क्रो खाते में 6,760 करोड़ रुपए होने चाहिए जबकि आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक खाते में सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये ही बचे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि बाकी सारा पैसा कहां गया। इसकी जांच होनी चाहिए।

You Might Also Like

मानसून सत्र: लोकसभा में SIR के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के धरने पर शर्तों को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, सरकार और प्रशासन की कड़ी आलोचना की
IMD ने जारी किया अलर्ट : बंगाल व ओडिशा पर मंडराया चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ का खतरा, भारी बारिश की आशंका
यूपी : हैकर्स का बढ़ा मन, सीए ऑफिस के बाद अब यूपी गवर्नमेंट का ट्विटर हैंडल किया हैंक
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बिजली परियोजना के कर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, सात की मौत
TAGGED:Aam Aadmi PartyBJPDelhi MCD
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मध्य प्रदेश : कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, लॉन्च किया ‘50% कमीशन’ पोस्टर

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 18, 2023
વલસાડની સિવિલ હોસ્પિટલમાં ડૉક્ટરોની સમસ્યા, જરૂરી સુવિધા વગર કેવી રીતે કરવી સારવાર?
ગાયો માટે યોગી સરકારે ખોલ્યો ખજાનો, ગૌસંરક્ષણ માટે ફાળવ્યા 600 કરોડ રૂપિયા
मुनाफावसूली से शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर से फिसला, निवेशकों को 2.52 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
छत्तीसगढ़ : मुंगेली में प्रगलन संयत्र में साइलो ढहने से एक मजदूर की मौत, कुछ अन्य के फंसे होने की आशंका
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?