1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. भारत के लिए गौरव का क्षण : स्वीडन ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा
भारत के लिए गौरव का क्षण : स्वीडन ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

भारत के लिए गौरव का क्षण : स्वीडन ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

0
Social Share

गोथेनबर्ग, 17 मई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन की ओर से ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ के कमांडर ग्रैंड क्रॉस सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान किसी भी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में से एक माना जाता है। यह सम्मान उनकी वैश्विक नेतृत्व भूमिका और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया है।

स्वीडन द्वारा दिया जाने वाला ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ विदेशी नागरिकों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है। कमांडर ग्रैंड क्रॉस इस ऑर्डर का सर्वोच्च स्तर है, जो विशेष रूप से उन राष्ट्र प्रमुखों और उच्च पदस्थ व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कूटनीति में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

पीएम मोदी बोले – यह 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान

पीएम मोदी ने स्वीडन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने के बाद X पोस्ट में लिखा, “कुछ समय पहले ही, मुझे ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए है। यह स्वीडन में हमारे उन सभी मित्रों के प्रति भी एक समान रूप से समर्पित है, जिन्होंने भारत-स्वीडन संबंधों को समृद्ध किया है और उन्हें एक सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। हमारे दोनों राष्ट्रों के बीच की मित्रता निरंतर प्रगाढ़ होती रहे।’

वैश्विक स्तर पर बढ़ती मान्यता

इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को अब तक कुल 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। यह संख्या उनके विभिन्न देशों के साथ मजबूत होते राजनयिक संबंधों और वैश्विक मंचों पर बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

कूटनीतिक संबंधों में मजबूती का संकेत

विशेषज्ञों के अनुसार यह सम्मान भारत और स्वीडन के बीच बढ़ते सहयोग, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकेत है। यह कदम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्वीडन में उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, हरित परिवर्तन, नवाचार और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।

गोथेनबर्ग में हुआ औपचारिक स्वागत

इसके पूर्व प्रधानमंत्री मोदी के स्वीडन पहुंचने पर गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देने पर भी बातचीत हुई।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code