वेलिंगटन, 19 नवम्बर। जसप्रीत बुमराह (3-52) व उनके साथी पेसरों ने बेसिन रिजर्व की उछालयुक्त पिच पर न्यूजीलैंड की शुरुआत बिगाड़ दी थी। लेकिन ओपनर हेनरी निकोल्स ने न सिर्फ जिम्मेदाराना शतकीय प्रहार किया वरन उन्हें ग्लेन फिलिप्स का भी साथ मिला और इन दोनों के बीच अटूट शतकीय भागीदारी से मेजबानों ने गुरुवार से प्रारंभ प्रथम देस्ट के पहले दिन खेल समाप्ति तक पांच विकेट पर 243 रन बनाकर अपनी स्थिति संतोषप्रद कर ली।
Stumps on Day 1️⃣
Jasprit Bumrah leads #TeamIndia’s bowling effort on the opening day of the series with 3️⃣ wickets ☝️
Scorecard ▶️ https://t.co/SaMcNXtAVG
#NZvIND https://t.co/JM6CpHQLmL
— BCCI (@BCCI) November 19, 2026
निकोल्स व फिलिप्स के बीच 173 रनों की अटूट साझेदारी
पहले बल्लेबाजी पर बाध्य न्यूजीलैंड का स्कोर लंच के बाद एक समय पांच विकेट पर 70 रन था। लेकिन तीसरे क्रम पर उतरे 35 वर्षीय निकोल्स (नाबाद 113 रन, 221 गेंद, 14 गेंद) ने शतक जड़ने के अलावा ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 94 रन, 182 गेंद, 13 चौके) के साथ छठे विकेट के लिए 173 रनों की अटूट साझेदारी की मदद से मेजबानों की सुखद स्थिति में पहुंचा दिया।

बुमराह व साथी गेंदबाजों ने 70 रनों पर गिरा दिए थे 5 विकेट
बुमराह ने 29वें ओवर में टॉम ब्लंडेल (पांच) को स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच कराने के साथ पांचवां विकेट गिराया तो भारत के पास मेजबानों को कम स्कोर पर समेटने का अच्छा मौका था, लेकिन भारतीय गेंदबाजी इकाई के कौशल की सीमाओं और 30 ओवर के बाद कूकाबूरा गेंद की चमक फीकी पड़ने से मैच का रुख पूरी तरह बदल गया।

ओपनर डेवोन कॉनवे (चार रन) के रूप में शुरुआती विकेट लेने के बाद ‘एके-47’ के नाम से अंशुल कंबोज (1-57) प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा (0-58 रन) ने बार-बार जरूरत से ज्यादा आगे या छोटी गेंदें डालकर काफी चौके दिए। आकाश दीप (1-33) ने कुछ अच्छी गेंदें डालीं, लेकिन पुरानी गेंद से केवल बुमराह ही विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खतरा बने रहे।
लंच के बाद फिलिप्स व निकोल्स ने किया जवाबी हमला
बुमराह ने कई बार निकोल्स के बल्ले को छकाया, लेकिन उन्हें इसका ज्यादा फायदा नहीं मिला। लंच के बाद के सत्र में फिलिप्स ने जवाबी हमला शुरू किया, जिससे न्यूजीलैंड की पारी को गति मिली और 188 गेंदों पर 12वां टेस्ट शतक पूरा करने वाले निकोल्स को भी खुलकर खेलने का भरोसा मिला।
What a feeling.
Henry and Glenn walk off unbeaten at the end of day one 🤩 https://t.co/sq1x9cnPqi
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 19, 2026
देखा जाए तो पहले सत्र में कूकाबूरा गेंद की चमक रहने तक बुमराह को दूसरे छोर से अच्छा सहयोग मिला। इस सीनियर पेसर ने पहले ही ओवर में कप्तान टॉम लैथम को बोल्ड मारा और फिर डेरिल मिचेल (एक रन) व ब्लंडेल को निबटाया। वहीं आकाश दीप ने रचिन रविंद्र (15 रन, 50 गेंद, दो चौके) का शिकार किया।


