मनीला, 17 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद से दुनिया लगातार एक के बाद एक संकटों का सामना कर रही है। बढ़ते संघर्षों और वैश्विक चुनौतियों के बीच आज दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और पूर्वानुमेयता की जरूरत है। सभी देश आपसी संवाद, विश्वास और साझा प्रयास से ही शांति, स्थिरता और समृद्धि का रास्ता तैयार कर सकते हैं।
शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर दी बधाई
पीएम मोदी ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से यह सम्मेलन साझा चुनौतियों का समाधान खोजने और आपसी सहयोग मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच रहा है।
My message at the East Asia Summit…the world needs PEACE, PROSPERITY and PREDICTABILITY.
Also reiterated India’s commitment to working closely with ASEAN nations as well as a commitment to an Indo-Pacific that is free, open, inclusive and rules based.
Announced important initiatives to give fresh momentum to regional cooperation.
SEAFARERS’ SAFETY INITIATIVE: Greater coordination among nations to protect those who work at sea, particularly during emergencies and maritime crises.
EAS CYBER CRIME CONFERENCE: India will host a conference at the National Forensic Sciences University to develop a stronger collective response to cyber threats, online fraud and transnational crime.
EAS MARITIME HERITAGE FESTIVAL: The ancient port city of Lothal will bring together EAS nations to celebrate centuries of seafaring traditions, commerce and cultural exchanges.
EAS UNIVERSITY CONCLAVE: Nalanda will serve as a platform for universities, scholars and students to forge new partnerships in education, research and innovation.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2026
वैश्विक संघर्षों से खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर दबाव
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। संघर्षों के कारण खाद्य पदार्थों, ईंधन और उर्वरकों की आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘कोविड महामारी के बाद से दुनिया लगातार एक के बाद एक संकटों का सामना कर रही है। संघर्षों के कारण खाद्य पदार्थों, ईंधन और उर्वरकों पर दबाव बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर जहाजों और नाविकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। आतंकवाद के गंभीर खतरे के साथ-साथ साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी जैसे नए सीमा-पार अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आज दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत है।’
संवाद और सहयोग भारत की विदेश नीति की आधारशिला
पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन साझा चुनौतियों का समाधान खोजने और आपसी सहयोग को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच है। संवाद, आपसी सम्मान और सहयोग की यही भावना भारत की विदेश नीति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आसियान की एकता और उसकी केंद्रीय भूमिका भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में है। भारत एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता रहेगा।
डिजिटल दुनिया में भरोसे और सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल दुनिया में भरोसा और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है। भारत में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान मानव-केंद्रित, समावेशी और सुरक्षित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास पर जोर दिया गया था। उन्होंने डीपफेक और गलत सूचनाओं से निपटने के लिए डिजिटल वॉटरमार्किंग जैसी तकनीकों के उपयोग की आवश्यकता भी रेखांकित की। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से निपटने के लिए भारत में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के देशों के साथ साइबर अपराध सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा।
नाविकों की सुरक्षा के लिए शुरू होगी पहल
समुद्री सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे समुद्र हमारी साझा समृद्धि की जीवनरेखा हैं। उनकी सुरक्षा और समुद्री मार्गों पर आवागमन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी दिशा में हम ‘सीफेयरर्स सेफ्टी इनिशिएटिव’ शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत संयुक्त प्रशिक्षण और आपातकालीन प्रतिक्रिया में सहयोग बढ़ाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समुद्री मार्गों पर काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशों के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करना है।
नालंदा और लोथल में भी सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय सहयोग को नई गति देने के लिए भारत में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के समुद्री विरासत महोत्सव और विश्वविद्यालय प्रमुखों के सम्मेलन के आयोजन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोथल में समुद्री विरासत महोत्सव के माध्यम से साझा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि नालंदा में विश्वविद्यालय प्रमुखों का सम्मेलन शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में देशों के बीच संवाद, विश्वास और साझा प्रयास ही शांति, स्थिरता और समृद्धि का रास्ता तैयार कर सकते हैं।


