कांग्रेस ने 5 राज्यों में चुनावों के मद्देनजर गठित की स्क्रीनिंग कमेटी, अजय माकन को यूपी की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 16 नवम्बर। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत सोमवार को पांच राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियां गठित कीं, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है। कमेटी में असलम शेख और श्रीनिवास बी.वी. को सदस्य बनाया गया है।

पंजाब के लिए डॉ. सिरिवेला प्रसाद को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सचिन सावंत और निवेदित अल्वा इसके सदस्य होंगे। इसी तरह उत्तराखंड के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी दीपादास मुंशी को सौंपी गई है। अनिल चौधरी और पालभाई अंबालिया को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

गोवा के लिए के.जे. जॉर्ज को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सतेज डी. पाटिल और शफी परांबिल इसके सदस्य होंगे। मणिपुर की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बी.एम. संदीप को बनाया गया है। हिबी ईडन और राजेश ठाकुर को कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

संबंधित राज्यों के एआईसीसी महासचिव/प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता और संबंधित राज्यों के प्रभारी महासचिव से संबद्ध एआईसीसी सचिव स्क्रीनिंग कमेटियों के पदेन सदस्य होंगे।

कांग्रेस में स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट के लिए संभावित उम्मीदवार के चयन के लिए कुछ नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है, जहां उम्मीदवार के नाम मुहर लगती है। इन राज्यों में अगले वर्ष फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular