पुणे, 15 नवम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में संपन्न कांग्रेस की ‘भारत समिट 2026’ को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम कर उन्हें सत्ता नहीं मिलने वाली है।
अमित शाह ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि राहुल गांधी ने देश को बदनाम किया है। यदि राहुल जीतना चाहते हैं तो विदेश जाना छोड़ें और गांवों में जाना शुरू करें। शाह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी मैसेज देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अलग-अलग प्रकार से लगातार तीन बार हारने की हताशा निकाल रही है।
पुणे में NHEC बहुराज्य सहकारी संस्था के भूमिपूजन व पुणे में ‘भारत टैक्सी’ सेवा के शुभारंभ समारोह से लाइव…
पुण्यातील NHEC बहुराज्य सहकारी संस्थेचे भूमिपूजन आणि ‘भारत टॅक्सी’ सेवेच्या शुभारंभ सोहळ्यातून थेट प्रक्षेपण… https://t.co/NAd5BGwGP1
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2026
शाह ने कहा कि अभी कांग्रेस पार्टी ने भारत समिट 2026 हैदराबाद में आयोजित की। देश दुनिया में वामपंथी विचारधारा के प्रचारकों को भारत में बुलाया। कांग्रेस के राजकुमार भी वहां गए। इस समिट का नाम भी भारत समिट रखा गया था, लेकिन राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत विरोधी विचार बोलकर पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया है।
12 वर्षों में नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा
अमित शाह ने कहा, ‘मैं आज इस मंच से महाराष्ट्र की जनता को कहने आया हूं और देशभर के लोगों को भी कहना चाहता हूं, जहां पर भी कांग्रेसी मिलें, आप उनको पूछें कि चुनाव लड़ना, हारना, जीतना, ये पार्टी के नेताओं के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। 10 वर्षों का आपको मौका दिया था, 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार किए। देश की जनता ने आपका हाथ पकड़कर दिल्ली की सरकार से बाहर निकाल दिया। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। 12 वर्षों में नरेंद्र मोदी पर चार आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।’
मोदीजींच्या नेतृत्वाखाली सहकार क्षेत्र भारताला उत्पादनापासून ते उद्योगापर्यंत आत्मनिर्भर बनवण्यात महत्त्वाची भूमिका बजावत आहे. आज महाराष्ट्रातील पुणे येथे NHEC मल्टी स्टेट सहकारी संस्थेचे भूमिपूजन केले.
११० एकरमध्ये पसरलेले हे युनिट साखर कारखाना मशिनरी, CBG आणि डेअरी प्रकल्प उभारणार आहे. यामुळे शेतकऱ्यांना ऊस आणि दुधाच्या प्रत्येक उत्पादनाचा पूर्ण लाभ मिळेल.
सोबतच, पुण्यात ‘भारत टॅक्सी’ सेवांचा शुभारंभही केला आणि सारथींना शेअर प्रमाणपत्रेही प्रदान केली. देशातील अनेक शहरांमध्ये सुरू झालेली ‘भारत टॅक्सी’ चालकांना सन्मान आणि स्वाभिमानासह प्रवाशांना विश्वासार्ह आणि सुरक्षित प्रवास देत आहे.
आज येथून सहकारी संस्थांच्या केंद्रीय निबंधकांच्या पश्चिम विभागीय कार्यालयाचे उद्घाटनही झाले.
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2026
पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत ने हर क्षेत्र में की ग्रोथ
उन्होंने आगे कहा कि चाहे कृषि क्षेत्र हो, चाहे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट हो, चाहे चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचना हो, चाहे स्टार्टअप इकोसिस्टम बनानी हो, चाहे रेलवे उसका पुनरुद्धार करना हो, 76 एयरपोर्ट से 150 एयरपोर्ट बनाने हों, सबसे ज्यादा बड़ा मेट्रो का नेटवर्क लगाना हो, नई शिक्षा नीति लानी हो या सहकारिता मंत्रालय बनाना हो, ये सभी ये 12 वर्षों के कार्यकाल में हुआ है।
सत्ता चाहिए तो विदेश की यात्राएं बंद करें राहुल गांधी
अमित शाह ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी को सलाह देना चाहता हूं कि इस तरह से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी। सत्ता चाहिए तो विदेश की यात्राएं बंद करके भारत के गांव में जाना शुरू करिए तो शायद आपका नंबर कभी लग जाए। पूरी दुनिया जिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है, आप उन नरेंद्र मोदी और भारत की विकास यात्रा को दुनिया में बदनाम करने का काम कर रहे हो। खैर, आप तो नहीं सुनेंगे, लेकिन मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि इसी दिशा में इनके पीछे चले तो अगले 30 वर्षों तक आपका नंबर नहीं लगना है।’
मोदी जी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र भारत को उत्पादन से लेकर उद्योग तक आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। आज महाराष्ट्र के पुणे में NHEC मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमिपूजन किया।
110 एकड़ में फैली यह इकाई चीनी मिल मशीनरी, CBG और डेयरी संयंत्र बनाएगी, जिससे किसानों को गन्ने और दूध के हर उत्पाद का पूरा लाभ मिल सकेगा।
साथ ही, पुणे में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ भी किया और सारथियों को शेयर प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। देश के अनेक शहरों में शुरू हो चुकी ‘भारत टैक्सी’ चालकों को सम्मान, स्वाभिमान के साथ यात्रियों को भरोसेमंद व सुरक्षित आवागमन दे रही है।
आज यहाँ से सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय का भी उद्घाटन हुआ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2026
भारत के गांव-गांव में जाएं राहुल गांधी
शाह ने कहा, ‘मुझे बताइए पक्ष विपक्ष कोई भी हो, कोई भी राजनीतिक दल हो, अंतरराष्ट्रीय समिट में भारत को और भारत के प्रधानमंत्री को आप बदनाम कर सकते हैं क्या? पूरा देश यही चाहता है कि राहुल गांधी आप जमीन पर आइए, गांवों में जाइए। मगर आप तो मुझे मालूम है कि अभी थोड़े दिन में ही फिर से विदेश चले जाएंगे। आपकी सत्ता की आकांक्षा इस तरह से पूरी नहीं होगी। राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को, भारत की विकास की गाथा को, भारत की डेमोक्रेसी को और भारत के प्रधानमंत्री को बदनाम करने का जो प्रयास किया है, इसकी मैं घोर निंदा करता हूं और भारत की जनता को भी कहता हूं, इसका जवाब आने वाले चुनाव में देना चाहिए।’ इससे पहले हाल ही में SIR पर डिबेट की चुनौती को लेकर भी अमित शाह ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा था कि बहस के लिए संसद में आएं।


