माउंट माउंगानुई, 15 नवम्बर। सीमिंग विकेट पर स्वभावत: संघर्षरत नजर आने वाली भारतीय बल्लेबाजी पंक्ति का रविवार को बे ओवल में लगातार दूसरी बार फ्लॉप शो देखने को मिला। हालांकि अर्शदीप सिंह व मो. सिराज ने पहले 14-14 रन बनाकर एक दिनी सीरीज में भारत को पहली बार 200 रनों के पार पहुंचाया। फिर अर्शदीप व सिराज की, जिन्होंने आपस में पांच विकेट बांटे, ही अगुआई में युवा पेस ब्रिगेड ने कमजोर स्कोर का बचाव भी कर दिया। टीम इंडिया ने इसके साथ ही पांचवें व अंतिम मैच में मेजबानों को 22 रनों से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम की।
𝙒.𝙄.𝙉.𝙉.𝙀.𝙍.𝙎 🤩
#TeamIndia make it 2️⃣ out of 2️⃣ series wins so far in New Zealand 🏆👌
#NZvIND https://t.co/G4a496NyFX
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
पहले बल्लेबाजी पर बाध्य भारतीय टीम, जो दो दिन पहले इसी मैदान पर सिर्फ 89 रनों पर बिखर गई थी, एक बार फिर असहज नजर आई और 42.1 ओवरों में 209 रनों पर सिमट गई। जवाबी काररवाई में भारतीय गेंदबाजों ने कीवियों को शुरू से बैकफुट पर रखा और मेजबान टीम 48.1 ओवरों में 187 रनों तक ही पहुंच सकी।
A clinical display on the field sees India seal the ODI series 3-1 against New Zealand 👏
📝: https://t.co/iIOBCbkC4j https://t.co/LZhmAv2LEb
— ICC (@ICC) November 15, 2026
दरअसल, टेस्ट मैचों की तैयारी के कारण दोनों टीमों के कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे, लेकिन भारत की ओर से डेब्यू कर रहे यश ठाकुर (1-38) व छठा मैच खेल रहे आकिब नबी (1-37) ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अर्शदीप (3-30) व सिराज (2-50) का अच्छा साथ दिया, जो इस दौरे पर अपना पहला मैच खेल रहे थे। दिलचस्प यह रहा कि बल्ले से संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्कोरर (46 रन) रहे अक्षर पटेल (2-28) ने अंतिम दोनों विकेट निकालकर भारत को राहत प्रदान की।
Stood tall when it mattered most 👏
Arshdeep Singh is the Player of the Match in the 5️⃣th and final ODI 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/wqxhoXb2WC
#TeamIndia | #NZvIND | @arshdeepsinghh https://t.co/2LlZr0wC50
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
कोच गौतम की अगुआई में विदेशी धरती पर पहली एक दिनी सीरीज जीती
उल्लेखनीय तथ्य यह है कि गौतम गंभीर के मुख्य कोच रहते हुए भारत ने विदेशी धरती पर जहां अपनी पहली वनडे सीरीज जीती वहीं न्यूजीलैंड को घरेलू मैदान पर सात वर्षों में पहली बार कोई एक दिनी सीरीज गंवानी पड़ी। पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम करने के बाद भारत ने पहले दोनों एक दिनी मैच जीते थे जबकि न्यूजीलैंड चौथा मैच जीतने में सफल रहा था। सीरीज का तीसरा मैच बारिश के कारण कर दिया गया था।
Special moments 🏆
BCCI Vice-President Mr Rajeev Shukla @ShuklaRajiv presents the #NZvIND ODI Series winners’ trophy to #TeamIndia Captain Shreyas Iyer @ShreyasIyer15 🙌 https://t.co/SE9eT6yJbs
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
अक्षर पटेल व ईशान किशन ने बनाए 46-46 रन
भारतीय बल्लेबाजी देखें तो रोहित शर्मा (सात रन, एक चौका), ऋतुराज गायकवाड़ (18 रन, 27 गेंद, तीन चौके) व विराट कोहली (पांच रन) के रूप में शीर्ष क्रम की जल्द विदाई के बाद सर्वोच्च स्कोररद्वय अक्षर पटेल (46 रन, 55 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) व ईशान किशन (46 रन, 58 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) ने तनिक गति प्रदान की।
श्रेयस व अक्षर के बीच इकलौती अर्धशतकीय भागीदारी
वहीं अक्षर संग चौथे विकेट के लिए 52 रनों की इकलौती अर्धशतकीय करने वाली कप्तान श्रेयस अय्यर (22 रन, 26 गेंद, तीन चौके) व नमन धीर (22 रन, 31 गेंद, दो चौके) के प्रयासों के बावजूद 183 पर नौवां विकेट गिरने के बाद मो. सिराज (नाबाद 14 रन, 20 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व अर्शदीप (14 रन, चार गेंद, दो छक्के) 26 रनों की साझेदारी से दल को 200 के पार पहुंचाने में सफल रहे।
A series victory to savour 🥳
#TeamIndia clinch a thriller at the Bay Oval to take the #NZvIND ODI series 3️⃣-1️⃣ 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/wqxhoXb2WC https://t.co/aAwPMyBykt
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
कोई भी कीवी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सका
न्यूजीलैंड की पारी पर गौर करें तो सीरीज में पहली बार दूधिया रोशनी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम का कोई भी बल्लेबाज भारतीयों की अनुशासित गेंदबाजी के सामने अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सका। इस दौरे में अपना पहला मैच खेल रहे सिराज ने छठे ओवर में टिम साइफर्ट (14 रन, 21 गेंद, दो चौके) के रूप में पहली सफलता दिलाई। हालांकि पिछले मैच के शतकवीर विल यंग (22 रन, 42 गेंद, तीन चौके) व निक केली (24 रन, 45 गेंद, दो चौके) ने अगले 11 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया और 38 रनों की साझेदारी की।
Axar Patel seals victory for #TeamIndia 🙌
Fantastic performance from the bowlers secures a 2️⃣2️⃣-run win 🤩
Scorecard ▶️ https://t.co/wqxhoXb2WC
#NZvIND | @akshar2026 https://t.co/yoB9QgsrKW
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
लेकिन अर्शदीप ने इन दोनों को आउट किया तो सिराज ने अगले ही ओवर में फिन एलेन (एक रन) को पैवेलियन भेजकर भारत की उम्मीद जगा दी। उधर डेब्यू मैच में यश ठाकुर ने कीवी टीम के सर्वोच्च स्कोरर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (31 रन, 42 गेंद, पांच चौके) के रूप में अपनी इकलौती सफलता पाई (5-119)। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल (19 रन, दो चौके), कप्तान मिचेल सैंटनर (24 रन, 31 गेंद, दो छक्के, एक चौका), क्रिस्टियान क्लार्क (16 रन, एक चौका) व ब्लेयर टिकनेर (14 रन, एक चौका) ने भी कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाज अंततः उनपर बीस छूटे।
4️⃣ Matches
9️⃣ Wickets
4️⃣.8️⃣7️⃣ Economy Rate
Best bowling figures of 4️⃣/30A truly memorable ODI series for Player of the Series Gurnoor Brar 👏🙌
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/mhbGrYbxJG
— BCCI (@BCCI) November 15, 2026
पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन में 19 नवम्बर से खेला जाएगा
दोनों टीमों के बीच अब वेलिंगटन में 19 नवम्बर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। फिर 27 नवम्बर से क्राइस्टचर्च में प्रस्तावित दूसरे टेस्ट के साथ सीरीज का समापन होगा।


