दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, फिटनेस हासिल करने के बाद जेमिमा की वापसी

नई दिल्ली, नौ नवम्बर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले माह प्रस्तावित दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रारूपों के दौरे के लिए सोमवार को भारतीय महिला टीम घोषित कर दी। भारतीय टीम इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुआई करेंगी मंधाना

स्मृति मंधाना तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की अगुआई करेंगी। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी तीनों प्रारूपों की टीम में जगह मिली है। चयनकर्ताओं ने आजमाए हुए खिलाड़ियों पर भरोसा बरकरार रखा है।

उल्लेखनीय तथ्य यह है कि चोट से उबरने के बाद फिटनेस हासिल कर चुकीं जेमिमा रॉड्रिग्स की टीम में वापसी हुई है। जेमिमा पैर की मांसपेशियों में चोट से जूझ रही थीं, जिसके कारण वह एशिया कप, एशियाई खेलों और हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू शृंखला में नहीं खेल पाई थीं।

दौरे में एक टेस्ट, 3 वनडे व 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे

दौरे का एकमात्र टेस्ट मैच नौ दिसम्बर से गक्बेरहा में खेला जाएगा। इसके बाद 16 से 22 दिसम्बर तक पार्ल, केपटाउन और ब्लोमफोंटेन में एकदिवसीय मैच होंगे। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 26 से 30 दिसम्बर तक बेनोनी और पोटचेफ्स्ट्रूम में खेले जाएंगे।

तीनों प्रारूपों में भारतीय टीमें इस प्रकार हैं :-

टेस्ट टीम : स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता व सयाली सतघरे।

एकदिवसीय टीम : स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता व सयाली सतघरे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष, जी कमालिनी, अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी व सयाली सतघरे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular