रांची, नौ अक्टूबर। एक दिनी सीरीज में लगातार दो शतक जड़ चुके कैरेबियाई कप्तान शाइ होप ने शुक्रवार की रात यहां जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भी पराक्रमी शतकीय पारी (नाबाद 102 रन, 45 गेंद, नौ छक्के, छह चौके) खेली। इसका परिणाम यह हुआ कि वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नौ गेंदों के रहते टीम इंडिया पर छह विकेट से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया।
Brilliant knocks from Shai Hope and Sherfane Rutherford guide West Indies home in the 2nd T20I in Ranchi.
We move to Indore for the 3rd T20I.
Scorecard ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/Inp7I7R259
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
संजू का दमदार पचासा, भारत ने खड़ा किया था 5-249 का स्कोर
सिक्के की उछाल गंवाने वाली श्रेयस अय्यर एंड कम्पनी ने फॉर्म में लौटे संजू सैमसन (82 रन, 41 गेंद, चार छक्के, नौ चौके) सहित अन्य बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से पांच विकेट पर 249 रनों स्कोर खड़ा किया था।
विंडीज ने टी20I में सामने पड़े रिकॉर्ड लक्ष्य का सफल पीछा किया
लेकिन विंडीज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सामने पड़े रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवरों में चार विकेट पर 252 रन बना लिए। यह भारत के खिलाफ भी कैरेबियाई टीम रिकॉर्ड लक्ष्य का सफल चेज था। इसके साथ ही मैच में कुल 501 रन बने, जो दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबले का सर्वोच्च कुल योग था।

होप व रदरफोर्ड के बीच 54 गेंदों पर 1120 रनों की रिकॉर्ड भागीदारी
वस्तुतः विंडीज को सीरीज में वापसी दिलाने में कप्तान शाइ होप की विस्फोटक शतकीय पारी का मुख्य अंशदान रहा। हालांकि होप साथी बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड (84 रन, 37 गेंद, सात छक्के, सात चौके) के तूफानी सहयोग के बिना शायद ही ऐसा कर पाते। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 54 गेंदों पर 120 रनों की धुंआधार शतकीय भागीदारी कर दी। टी20 में विंडीज की तरफ से चौथे विकेट लिए यह रिकॉर्ड भागीदारी थी।
The Skipper on fire from start to finish!🔥🔥🏏
#INDvWI | #MenInMaroon https://t.co/cG7kJ1eOFf
— Windies Cricket (@windiescricket) October 9, 2026
होप व शेफर्ड ने 26 गेंदों पर अटूट 74 रन कूटकर विंडीज की जीत पक्की की
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ होप यहीं नहीं थमे वरन उन्होंने रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 34 रन, 13 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) संग सिर्फ 26 गेंदों पर आतिशी 74 रनों की अटूट साझेदारी के बीच 19वें ओवर में अक्षर पटेल की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ने के साथ अपना दूसरा टी20 शतक पूरा किया और मेहमानों की जीत पक्की कर दी, जिन्हें लखनऊ में आठ विकेट से मात खानी पड़ी थी। दिलचस्प यह रहा कि पहले ही ओवर में मयंक यादव (3-36) की लगातार गेंदों पर दो साथी बल्लेबाजों को खोने के बाद होप अपनी टीम को मंजिल दिलाने में कामयाब रहे।
𝙃𝙤𝙬 𝙢𝙪𝙘𝙝 𝙞𝙨 𝙩𝙤𝙤 𝙢𝙪𝙘𝙝 𝙥𝙖𝙘𝙚? 🤯
Mayank Yadav is answering that with absolute thunderbolts ⚡
Updates ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/wb4TFu7qBl
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
सैमसन व किशन के बीच 43 गेंदों पर 97 रनों की भागीदारी
इससे पहले पिछले चार मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद सैमसन ने अपना नौवां टी20 अर्धशतक जमाया। साथी ओपनर अभिषेक शर्मा (20 रन, 12 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के चौथे ओवर में लौटने के बाद संजू ने घरेलू मैदान पर खेल रहे ईशान किशन (43 रन, 22 गेंद, दो छक्के, छह चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 97 रन ठोके। दोनों ने 12 के औसत से स्कोरिंग करते हुए भारत को 11 ओवरों में एक विकेट पर 139 रनों तक पहुंचा दिया।
𝙎𝙞𝙢𝙥𝙡𝙮 𝙎𝙖𝙢-𝙨𝙖𝙩𝙞𝙤𝙣𝙖𝙡 🫡
Relive▶️ https://t.co/BTmW1q4p8t
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @IamSanjuSamson https://t.co/yORVCVcwji
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
हालांकि ऑफ स्पिनर रोस्टन चेस (3-24) ने किशन को लौटाने के साथ साझेदारी तोड़ी और अपने लगातार ओवरों में दो विकेट लिए। ईशान और शिवम दुबे (सात रन) दोनों बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हुए। सैमसन शतक से 18 रनों के फासले पर 15वें ओवर में आउट हुए, जिन्हें स्प्रिंगर की गेंद पर कामिल पूरन को पकड़ा।
श्रेयस व तिलक ने 32 गेंदों पर ठोके 83 रन
बीच के ओवरों में 23 रनों के भीतर तीन विकेट गंवाने के बाद भारत तनिक दिक्कत में लगा, लेकिन लखनऊ में पिछले मैच में अपना पहला टी20 शतक लगाने वाले कप्तान श्रेयस ने वैसा ही अंदाज दिखाया और 40 रनों (18 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) की आक्रामक पारी खेली।
6️⃣. 6️⃣. 6️⃣ 🚀
Absolute carnage from Tilak Varma 💥💥
Scorecard ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @TilakV9 https://t.co/95kMEXxtwO
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
तिलक वर्मा (नाबाद 44 रन, 18 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) ने भी श्रेयस का बखूबी साथ दिया, जिनके टी20 क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे हो गए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी साझेदारी आई, जिससे भारत 250 रनों का लक्ष्य देने में सफल हुआ। लेकिन अंत में होप ने पासा पलट दिया।
इंदौर में रविवार को खेला जाएगा तीसरा मैच
दोनों टीमें इंदौर में रविवार (11 अक्टूबर) को तीसरा मैच खेलेंगी। उसके बाद हैदराबाद (14 अक्टूबर) व बेंगलुरु (17 अक्टूबर) में मुकाबले होंगे।


