एशियाई खेल : टीम इंडिया ने बरकरार रखा स्वर्ण पदक, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से दी शिकस्त

निशिन, तीन अक्टूबर। गत चैम्पियन टीम इंडिया ने यहां 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) की क्रिकेट स्पर्धा में अपनी महिला समकक्षों की भांति स्वर्ण पदक बरकरार रखा और शनिवार को खेले गए फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से हरा दिया।

अभिषेक व तिलक के धांसू पचासों से भारत ने ठोके 211 रन

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली श्रेयस अय्यर एंड कम्पनी ने ओपनर अभिषेक शर्मा (61 रन, 28 गेंद, सात छक्के, तीन चौके) व तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन, 22 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के धांसू अर्धशतकीय प्रहारों से छह विकेट पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो उसका पहले खेलते हुए पाकिस्तान के ख‍िलाफ सर्वोच्च स्कोर था।

https://twitter.com/Media_SAI/status/2106343213753876833

स्पिनर्स के सामने नवाज हसन का मैराथन अर्धशतकीय प्रयास निरर्थक

कठिन लक्ष्य के सामने स्पिनर्सद्वय – अक्षर पटेल (2-29) व वॉशिंगटन सुंदर (2-29) के चमकीले प्रदर्शन के बाद शिवम दुबे (2-33) ने नवाज हसन का मैराथन प्रयास (96 रन, 51 गेंद, सात छक्के, पांच चौके) निरर्थक किया और पाकिस्तानी टीम छह विकेट पर 192 रनों तक पहुंच सकी।

बड़ी स्पर्धाओं के फाइनल में भारत को अब पाक पर 4-3 की बढ़त

देखा जाए तो शक्तिशाली भारत व अपेक्षाकृत कमजोर पाकिस्तान के बीच मुकाबले का ज्यादातर हिस्सा उम्मीद के अनुरूप ही चला, लेकिन अंतिम तक क्रीज पर टिके हसन नवाज की मेहनतकश अर्धशतकीय ने मैच को रोमांचक बना दिया। इस परिणाम के साथ भारत का पाकिस्तान के खिलाफ बड़े टूर्नामेंट (पांच या उससे ज्यादा टीमों की भागीदारी) के फाइनल में बढ़त 4-3 हो गई है।

स्कोर कार्ड

https://twitter.com/BCCI/status/2106304708076093889

निशिन की पिच धीमी थी और स्पिनरों को मदद मिल रही थी, लेकिन आउटफ़ील्ड छोटी होने के कारण स्पिनरों पर लगातार सही लेंग्थ पर गेंदबाज़ी करने का दबाव था। भारतीय टीम में बेहतर T20 हिटर और बेहतर नियंत्रण वाले गेंदबाज थे। हालांकि, टीम में ज्यादा ऑलराउंडर होने की वजह से शायद एक मुख्य गेंदबाज की कमी खली और यह तथ्य उनके चौथे, पांचवें और छठे गेंदबाज़ों के आंकड़ों में दिखा क्योंकि रवि बिश्नोई, अभिषेक और शिवम दुबे ने मिलकर आठ ओवरों में 100 रन दिए।

तिलक व शिवम ने छठे विकेट के लिए 30 गेंदों पर जोड़े 62 रन

भारतीय पारी देखें तो शुरुआत में अभिषेक ने तूफानी पचासा जड़ा तो बाद में तिलक व शिवम (27 रन, 15 गेंद, दो छक्के, दो चौके) ने तेज हाथ दिखाए और छठे विकेट लिए सिर्फ 30 गेंदों पर 62 रन जोड़े। यही वजह रही कि आखिरी चार ओवरों में 69 रन उड़ गए। हालांकि वैभव सूर्यवंशी (15 रन) और संजू सैमसन (दो रन, नौ गेंद, दो छक्के) फ्लॉप रहे, दोनों बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 21 रन (24 गेंद, दो चौके) व ईशान किशान 20 रन (18 गेंद, तीन चौके) बनाए।

नवाज ने अयूब के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों पर जोड़े 87 रन

जवाबी कारवाई में सुंदर व पटेल ने ओपनरद्वय कप्तान साहिबजादा फरहान (10) व माज सदाकत (23 रन, 18 गेंद, तीन चौके) सहित तीन बल्लेबाजों को सातवें ओवर में 39 रनों के भीतर लौटा दिया। इसके बाद हसन नवाज ने मोर्चा संभाला और सइम अयूब (29 रन, 22 गेंद, एक छक्क, दो चौके) संग 48 गेंदों पर तेज 87 रनों की साझेदारी से टीम को गति पकड़ाई।

शिवम ने 15वें ओवर में अयूब को लौटाकर यह भागीदारी तोड़ी तो नवाज ने अब्दुल समद (नौ रन) व साद मसूद (नाबाद 12 रन, पांच गेंद, दो छक्के) संग मिलकर संघर्ष जारी रखा। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को 33 रनों की जरूरत थी और नवाज ने शिवम के खिलाफ एक चौका व फिर छक्का जड़ा। लेकिन अंतिम गेंद पर शतक से चार रनों के फासले पर उन्हें संजू ने विकेट के पीछे लपक लिया और इसके साथ ही भारतीय टीम का स्वर्ण पदक पक्का हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular