एम्सटेलवीन, 16 अगस्त। FIH हॉकी विश्व कप में पहले दिन भारतीय पुरुषों ने जहां वेल्स पर 3-1 की जीत से अपने अभियान की प्रभावशाली शुरुआत की थी वहीं रविवार को उनकी महिला समकक्षों ने साहसिक प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलम्पिक खेलों के रजत पदक विजेता चीन को पूल डी के सबसे कठिन मुकाबले में 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।
𝗪𝗛𝗔𝗧 𝗔 𝗪𝗔𝗬 𝗧𝗢 𝗦𝗧𝗔𝗥𝗧 𝗢𝗨𝗥 𝗪𝗢𝗥𝗟𝗗 𝗖𝗨𝗣 𝗖𝗔𝗠𝗣𝗔𝗜𝗚𝗡! 🔥🇮🇳
The Indian Women’s Team showed immense character, resilience and fighting spirit to secure a hard-fought 2-2 draw against Olympic silver medallists China in their opening match of the FIH Hockey… pic.twitter.com/QIYons4rEN
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 16, 2026
वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय महिलाओं ने सबसे कठिन चुनौती माने जा रहे इस मुकाबले की शुरूआत में ही दबदबा बना लिया था और चीन को खुलकर खेलने नहीं दिया। हाफटाइम तक उसके पास 2-1 की बढत थी। आखिरी क्वार्टर में यदि भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिल जाता तो नतीजा कुछ और हो सकता था।
𝗔 𝗪𝗢𝗥𝗟𝗗 𝗖𝗨𝗣 𝗢𝗣𝗘𝗡𝗘𝗥 𝗙𝗨𝗟𝗟 𝗢𝗙 𝗙𝗜𝗚𝗛𝗧 𝗔𝗡𝗗 𝗖𝗛𝗔𝗥𝗔𝗖𝗧𝗘𝗥! 🇮🇳🏑🔥
The Indian Women’s Team showed immense fighting spirit and resilience to battle Olympic silver medallists China to a hard-fought 2-2 draw in their opening match of the FIH Hockey World… pic.twitter.com/USHmLCHUIg
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 16, 2026
पूरे मैच के दौरान शानदार फॉर्म में दिखीं नवनीत कौर सर्कल में गेंद लेकर घुसने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन चीनी रक्षापंक्ति ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। मैच के बाद भारतीय कोच शोर्ड मारिन ने भारत को पेनाल्टी कॉर्नर नहीं दिए जाने पर नाराजगी भी जताई थी।
She EXCATLY knew where the goal was! Great awareness shown.🙌#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2026 #INDvsCHN https://t.co/ArIOcMF7nk
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 16, 2026
नवनीत कौर व दीपिका ने दागे गोल
भारत के लिए नवनीत कौर (आठवां मिनट) और दीपिका (26वां मिनट) ने गोल दागे जबकि चीन के लिए 14वें मिनट में झांग यिंग ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर और 39वें मिनट में मा निंग ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया।
भारत की अब 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से टक्कर
भारत को अब 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है, जिसे आज एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने 4-0 से हराकर पूल में तीन अंकों को साथ सर्वोच्च स्थान हासिल कर लिया। चीन व भारत एक-एक अंक के साथ क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर है।
भारतीय पुरुषों की सोमवार को इंग्लैंड से मुलाकात
उधर पुरुष वर्ग में भारत की पूल डी के अपने दूसरे मैच में सोमवार को विश्व नंबर तीन इंग्लैंड से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जिसने शनिवार को चार बार के पूर्व विश्व विजेता पाकिस्तान पर 4-1 की धमाकेदार जीत दर्ज की थी। गौर करने वाली बात यह है कि भारत ने विश्व कप में इंग्लैंड पर अपनी आखिरी जीत 32 वर्ष पहले हासिल की थी।

