hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Revoi Editor
Last updated: August 7, 2026 7:02 pm
Revoi Editor
Published: August 7, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 7 अगस्त। वायदा एवं विकल्प (F&O) अनुबंध में शामिल शेयरों के लिए नई नीलामी प्रक्रिया पेश होने के बाद शुरुआती पांच दिनों के विपरीत पहली बार दोनों प्रमुख सूचकांकों के प्रदर्शन में असमानता नहीं दिखी और दो दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को गिरावट के साथ शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह का समापन हो गया।

इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स ने जहां 456 अंकों की गिरावट देखी वहीं एनएसई निफ्टी 65 अंक कमजोर हुआ। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बने रहने व बैंकों एवं वित्तीय शेयरों में बिकवाली का दबाव भी बाजार पर दिखा।

सेंसेक्स 455.59 अंक टूटकर 78,499.17 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 455.59 अंक यानी 0.58 प्रतिशत टूटकर 78,499.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 577.69 अंक यानी 0.73 प्रतिशत तक लुढ़ककर 78,377.07 अंक तक आ गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 14 के शेयर हरे निशान पर रहे तो 16 में कमजोरी रही।

निफ्टी 65.35 अंक गिरकर 24,570.65 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 65.35 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 24,570.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 113.25 अंक यानी 0.45 प्रतिशत टूटकर 24,522.75 अंक तक आ गया था। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 23 के शेयर मजबूत हुए जबकि 27 में गिरावट दर्ज की गई।

स्मालकैप व मिडकैप इंडेक्स में मामूली बढ़त

व्यापक बाजार में छोटी कम्पनियों का बीएसई स्मालकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि मझोली कम्पनियों का मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.19 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

वित्तीय सेवा व निजी बैंक इंडेक्स गिरे तो आईटी व ऑटो सेक्टर मजबूत

सेक्टोरल इंडेक्स देखें तो वित्तीय सेवा खंड में 1.33 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि निजी बैंक सूचकांक में 1.04 प्रतिशत, टिकाऊ उपभोक्ता खंड में 0.90 प्रतिशत और आवासीय वित्त खंड में 0.81 प्रतिशत की गिरावट रही। वहीं, फोकस आईटी खंड 1.44 प्रतिशत और वाहन खंड 1.33 प्रतिशत चढ़ गया।

बजाज फाइनेंस में सर्वाधिक 5.90 प्रतिशत की गिरावट

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में बजाज फाइनेंस में सर्वाधिक 5.90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि बजाज फिनसर्व 4.18 प्रतिशत के नुकसान में रहा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स भी नुकसान में रहे। इसके विपरीत टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में सर्वाधिक 3.53 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टेक महिंद्रा के शेयरों ने भी प्रमुख रूप से बढ़त हासिल की।

एफआईआई ने 17.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 17.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 0.35 प्रतिशत गिरकर 82.20 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

You Might Also Like

दिल्ली : रेलवे ने दो बड़ी मस्जिदों को हटाने के लिए जारी की नोटिस, 15 दिनों का दिया समय
अवधेश राय हत्‍याकांड में 26 वर्षों बाद फैसला, मुख्तार अंसारी को 10 साल की कैद, 5 लाख जुर्माना
वाराणसी-लखनऊ के बीच शुरू हुई पहली विमान सेवा, सीएम योगी ने किया उद्घाटन
शरद पवार का एलान – ‘2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, पीएम बनने की रेस में भी नहीं हूं’
एशियाई पैरा खेलों में भी भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 29 स्वर्ण सहित 111 पदकों के साथ अभियान का समापन
TAGGED:BseniftyNifty weakens by 65 pointsNSEsensexSensex falls 456 pointsstock marketTrading Week Ends with a Decline
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?