कोलकाता, 10 जुलाई। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से इस्तीफा देने वाले तीनों राज्यसभा सांसदों – सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार की रात अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इन तीनों नेताओं ने आज ही शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी। इन तीन दिग्गजों ने भाजपा में आने से पहले राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया था।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा के उप-चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/dTm6enYFjt
— BJP (@BJP4India) July 9, 2026
गौरतलब है कि सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक के टीएमसी छोड़ने से ही तीन राज्यसभा सीटें खाली हुई थीं। अब यही तीनों नेता एक बार फिर उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।
सुखेंदु रॉय ने का ममता बनर्जी पर हमला
इस बीच भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हमारे अध्यक्ष ने इस चुनाव को लेकर नोट किया, किसी भी भारतीय राज्य में शायद ही कभी 96-97 प्रतिशत मतदान हुआ हो। वो (ममता बनर्जी) अब खत्म हो चुकी हैं। उनकी पार्टी का खेल अब पूरी तरह खत्म है, इसलिए अब उस पर आगे चर्चा करना बिल्कुल बेकार है।’
LIVE :সল্টলেক বিজেপি কার্যালয়ে সাংবাদিকদের মুখোমুখি রাজ্য সভাপতি @SamikBJP https://t.co/vyo2fB8d4Z
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) July 9, 2026
सुखेंदु शेखर ने बंगाल के पिछड़ेपन के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार के रवैये को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘बाकी राज्यों में सत्तारूढ़ और विपक्षी दल आमतौर पर विकास, प्रगति या किसी खास एजेंडे को लागू करने के लिए केंद्र सरकार के पास साथ मिलकर जाते हैं। लेकिन यहां हमारा पूरा ध्यान बंद, हड़ताल और जुलूसों के जरिए केंद्र का विरोध करने पर ही रहा।’
‘तीन पीढ़ियां बर्बाद हुईं, हम सिर्फ चोरी में व्यस्त थे’
तत्कालीन ममता सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए सुखेंदु ने कहा, ‘इस राजनीति की वजह से बंगाल की तीन पीढ़ियां पूरी तरह बर्बाद हो गईं। जिन्हें भी मौके मिले, वो राज्य छोड़कर भाग गए। जब भारत के ज्यादातर राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तैयार किए गए विकसित भारत के विजन और रोडमैप पर आगे बढ़ रहे थे, तब हम यहां सिर्फ चोरी में व्यस्त थे।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हम लुटेरों और बलात्कारियों को बचा रहे थे। स्वाभाविक रूप से ऐसे तंत्र का एक दिन ढहना तय ही था। अब बंगाल इस डर के माहौल से पूरी तरह आजाद हो चुका है। शुभेंदु अधिकारी जी के नेतृत्व में अब पार्टी के घोषणापत्र के वादों के मुताबिक बहुत तेजी से काम शुरू हो गया है।’

