1. Home
  2. कारोबार
  3. कच्चे तेल में नरमी से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, निफ्टी 2 हफ्ते बाद 24000 के पार
कच्चे तेल में नरमी से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, निफ्टी 2 हफ्ते बाद 24000 के पार

कच्चे तेल में नरमी से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, निफ्टी 2 हफ्ते बाद 24000 के पार

0
Social Share

मुंबई, 25 मई। अमेरिका व ईरान के बीच समझौते की आहट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को हरियाली दिखी और दोनों बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 1074 अंकों की बढ़त से 76 हजार के पार चला गया वहीं एनएसई निफ्टी 312 अंक चढ़ने के साथ दो हफ्ते बाद फिर 24000 के ऊपर पहुंचा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर धारणा सुधरने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी आई, जिसका घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

सेंसेक्स 1.42 प्रतिशत चढ़कर 76,488.96 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,073.61 अंक यानी 1.42 प्रतिशत चढ़कर 76,488.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,143.72 अंक यानी 1.51 प्रतिशत बढ़कर 76,559.07 अंक पर पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 26 के शेयर हरे निशान पर रुके तो चार में कमजोरी रही।

निफ्टी 312.40 अंक बढ़कर 24,031.70 अंक पर बंद

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 312.40 अंक यानी 1.32 प्रतिशत बढ़कर 24,031.70 अंक पर रुका। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 40 के स्टॉक मजबूत हुए और 10 में गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजार पर नजर डालें तो छोटी कम्पनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.18 प्रतिशत चढ़ा जबकि मझोली कम्पनियों से संबंधित मिडकैप 0.92 प्रतिशत मजबूत हुआ।

बजाज फाइनेंस के स्टॉक सबसे ज्यादा 2.80 फीसदी चढ़े

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में बजाज फाइनेंस के स्टॉक सबसे ज्यादा 2.80 फीसदी चढ़े। लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी बैंक, इटर्नल, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट रही।

ब्रेंट क्रूड दो सप्ताह से अधिक समय में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड दो सप्ताह से अधिक समय में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे 5.52 प्रतिशत टूटकर 97.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,440.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code