1. Home
  2. कारोबार
  3. शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, बिकवाली के दवाब में सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी 32 अंक कमजोर
शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, बिकवाली के दवाब में सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी 32 अंक कमजोर

शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, बिकवाली के दवाब में सेंसेक्स 114 अंक टूटा, निफ्टी 32 अंक कमजोर

0
Social Share

मुंबई, 19 मई। सूचना एवं प्रौद्योगिकी (IT) सेक्टर के शेयरों ने शेयर बाजार को शुरुआती मजबूती दी थी, लेकिन कारोबार के अंतिम समय में बिकवाली से सारी बढ़त जाती रही और दोनों मानक सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। इस क्रम में मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 114 अंक टूट गया रहा जबकि एनएसई निफ्टी भी 32 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने को लेकर चिंताएं बढ़ने के साथ एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कम्पनियों के शेयरों में तेज बिकवाली हुई। इसके साथ वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमत ने भी बाजार धारणा को प्रभावित किया।

सेंसेक्स 75,200.85 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 114.19 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,200.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार दौरान एक समय यह 431.23 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 75,746.27 अंक पर पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 12 के शेयर लाभ में रहे तो 18 में कमजोरी दिखी।

निफ्टी 23,618 अंक पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 31.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,618 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 24 के स्टॉक हरे निशान पर रुके तो 26 में गिरावट दर्ज की गई।

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सर्वाधिक 2.51% नुकसान में रहे

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सर्वाधिक 2.51 फीसदी की गिरावट रही। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और सन फार्मा भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इटर्नल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया न्यूनतम स्तर 96.60 तक फिसला

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 96.60 तक फिसल गया। हालांकि, बाद में यह 96.52 (अस्थायी) पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.80 प्रतिशत टूटकर 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,813.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code