आईपीएल-19 : DC ने RR को दिया झटका, स्टार्क की मारक गेंदबाजी के बाद अक्षर-आशुतोष ने कायम रखीं हल्की उम्मीदें
नई दिल्ली, 17 मई। गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को हरा भले ही प्लेऑफ का पहला टिकट हासिल कर लिया, लेकिन लीग चरण में सिर्फ आठ मैचों के शेष रहते अन्य तीन स्थानों के लिए कुल सात टीमों के बीच कश्मकश अब भी जारी है। इसी कड़ी में यहां अरुण जेटली स्टेडयम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चार गेंदों के शेष रहते पांच विकेट की जीत से जहां राजस्थान रॉयल्स (RR) को झटका दिया वहीं खुद की हल्की उम्मीदें कायम रखीं।
#DelhiCapitals hold their nerve to stay alive in the Race to Playoffs! 🔥
They move from 8th to 7th after winning the see-saw contest against #RajasthanRoyals. 👏#TATAIPL #DCvsRR #KLRahul #Stubbs #Miller #AshutoshSharma pic.twitter.com/bGTsGG0ZuB
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 17, 2026
वैभव, जुरेल व पराग की त्वरित पारियों के बाद भी 193 रनों तक पहुंच सका राजस्थान
पहले बल्लेबाजी पर बाध्य राजस्थान रॉयल्स किशोरवय सनसनी वैभव सूर्यवंशी की एक और अचंभित कर देने वाली पारी (46 रन, 21 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) के अलावा ध्रुव जुरेल (53 रन, 40 गेंद, दो छक्के, पांच चौक) व कप्तान रियान पराग (51 रन, 26 गेंद, पांच छक्के, तीन चौके) के आक्रामक अर्धशतकीय प्रहारों के बावजूद आठ विकेट पर 193 रनों तक ही पहुंच सका।
Ashutosh Sharma dials 6️⃣ 📞 @DelhiCapitals dial in 2⃣ points ✅
They remain alive in the Race for the Playoffs 💙❤️
Scorecard ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/g44IaiOCqr
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
स्टार्क ने 15वें ओवर में 3 विकेट लेकर RR की रन गति पटरी से उतारी
स्टार्क ने एक ही ओवर में दरअसल, सीनियर कंगारू पेसर मिचेल स्टार्क (4-40) ने 15वें ओवर में पराग सहित तीन बल्लेबाजों को लौटाकर मेहमानों की रन गति अचानक पटरी से उतार दी, 14वें ओवर में दो विकेट पर ही 160 रनों तक जा पहुंचे थे। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ स्टार्क से मिले झटके का ही यह परिणाम था कि आखिरी छह ओवरों में राजस्थानी टीम सिर्फ 33 रन और जोड़ सकी।
The brightest 𝙎𝙏𝘼𝙍c of the night ✨
A lethal spell earns Mitchell Starc the Player of the Match award 🏅
Relive his spell ▶️ https://t.co/16S6Rk3Dq4 #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/qJpRaYGRKz
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
ओपनरद्वय राहुल व पोरेल ने 61 गेंदों पर ठोके 105 रन
हालांकि 194 रनों का लक्ष्य हासिल करने में दिल्ली कैपिटल्स को भी अंतिम ओवर तक लड़ना पड़ा। इसमें कोई शक नहीं कि अभिषेक पोरेल (51 रन, 31 गेंद, एक छक्का, सात चौके) व केएल राहुल (56 रन, 42 गेंद, तीन छक्के, एक चौके) ने अर्धशतकीय प्रहारों के साथ पहले विकेट के लिए 61 गेदों पर ही 105 रनों की भागीदारी से मेजबानों को आसान जीत की राह पकड़ा दी थी।
Brutal on the pull 🔥
Classy down the ground 👌KL Rahul putting his elite range on full display 🤩
Updates ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR | @klrahul pic.twitter.com/cQySYXDV0A
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
अक्षर व आशुतोष ने कैपिटल्स को दिलाई रोमांचक जीत
लेकिन इसके बाद बृजेश शर्मा (2-44), जोफ्रा ऑर्चर (2-35) व दासुन सनाका (1-29) ने न सिर्फ लगातार अंतराल पर विकेट निकाले वरन रन गति पर ब्रेक भी लगा दिया। फिलहाल कप्तान अक्षर पटेल (नाबाद 34 रन, 18 गेंद, दो छक्के, दो चौके) व आशुतोष शर्मा (नाबाद 18 रन, पांच गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने जरूरत के वक्त मोर्चा संभाला और अंतिम ओवर में टीम की जीत सुनिश्चित कर दी, जिसने 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 197 रन बना लिए।
𝙋𝙚𝙖𝙠 𝙛𝙞𝙣𝙞𝙨𝙝𝙚𝙧 𝙗𝙚𝙝𝙖𝙫𝙞𝙤𝙪𝙧 by Ashutosh Sharma 😎#TATAIPL #DCvsRR #AshutoshSharma pic.twitter.com/06CWaZ4w2n
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 17, 2026
कैपिटल्स की मौजूदा सत्र में रॉयल्स पर श्रेष्ठता कायम
दिलचस्प यह है कि मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स पर अपनी श्रेष्ठता कायम रखते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की। गत एक मई को जयपुर में भी अक्षर की टीम ने पांच गेंदों के रहते सात विकेट से जीत हासिल की थी। अब 13 मैचों में छठी जीत से डीसी ने 12 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (12 मैचों में 11 अंक) से सातवां स्थान छीन लिया। कैपिटल्स अपना अंतिम मैच केकेआर से ही खेलेगा। हालांकि उस मैच में जीत के बावजूद उसकी राह कदापि आसान नहीं होगी।
Ending their home leg with a winning goodbye 🫶💙@DelhiCapitals share some special moments with their fans at the Arun Jaitley Stadium 🙌#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/PEFiJiG3vI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
.@RCBTweets top of the table and the only side with a sealed qualification ❤️
What will the Top 4 look like at the end of the league stage? 🧐#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/mgNn9sesXi
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
राजस्थान की लगातार तीसरी पराजय
वहीं राजस्थानी टीम लगातार तीसरी व 12 मैचों में छठी पराजय के बाद 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के भी 12 मैचों में 12 अंक हैं, लेकिन कमजोर रनरेट के आधार पर वह छठे स्थान पर है। राजस्थान को अब अपने अंतिम दोनों मैचों में रेस से बाहर हो चुकी दो टीमों यानी लखनऊ सुपर जाएंट्स व मुंबई इंडियंस से खेलना है। यानी अंतिम दोनों मैच जीतने की स्थिति में पराग की टीम 16 अंकों तक जा सकती है।
Openers sailing along in the chase ⛵️
KL Rahul 🤝 Abishek Porel #DC 72/0 after the powerplay.
Updates ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/He1EMYCSvQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
राहुल व पोरेल की मौजूदगी में दिल्ली ने पॉवरप्ले में ठोके 72 रन
मुकाबले पर नजर दौड़ाएं तो लक्ष्य का पीछा करते वक्त ‘करो या मरो’ की स्थिति में पोरेल व राहुल ने दिल्ली को तेज शुरुआत दी और पॉवरप्ले में बिना क्षति 72 रन जुड़ गए। इस क्रम में पोरेल ने जहां सत्र का पहला पचासा जड़ा वहीं मौजूदा सत्र में अब तक के सर्वोच्च निजी स्कोरर (पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रन) का रुतबा रखने वाले राहुल के बल्ले से चौथा अर्धशतक निकला।
लेकिन 11वें ओवर में बृजेश शर्मा ने पोरेल को लौटाने के साथ शतकीय भागीदारी तोड़ी तो अचानक लय टूटती दिखी। आर्चर ने साहिल प्रकाश (नौ रन) व ट्रिस्टन स्टब्स (चार रन) को निबटाया जबकि राहुल को सनाका ने बोल्ड मार दिया।
इंपैक्ट सब आशुतोष ने 5 गेंदों पर उड़ा दिए मैच जिताऊ 18 रन
खैर, अक्षर ने जरूरत के वक्त धैर्य बनाए रखा। डेविड मिलर (नौ रन, एक छक्का) अक्षर संग 22 रन जोड़कर भले ही बृजेश के दूसरे शिकार बन गए। लेकिन आशुतोष ने बेखौफ अंदाज दिखाया। दिल्ली को आखिरी दो ओवरों में 19 रनों की जरूरत थी और इंपैक्ट सब आशुतोष ने 19वें ओवर में बृजेश शर्मा को छक्का व आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर एडम मिल्ने को चौका और छक्का जड़कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
Owning the #TATAIPL 2026 airspace 🚀
Vaibhav Sooryavanshi's terrific season continues 📈
Relive his knock ▶️ https://t.co/KZb5ju6UwF #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/HipJ6GT95P
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
वैभव के नाम एक सत्र में सर्वाधिक 43 छक्कों का भारतीय रिकॉर्ड
इसके पूर्व राजस्थान की पारी में ओपनर यशस्वी जायसवाल (12 रन, नौ गेंद, तीन चौके) भले ही दूसरे ही ओवर में लुंगी एंगिडी (2-24) का शिकार बन गए। लेकिन वैभव ने ध्रुव संग तेज हाथ दिखाए। इसका अंदाजा सहज ही लग सकता है कि पॉवरप्ले में 75 रन जुड़ चुके थे। इसी क्रम में वैभव एक सत्र में सर्वाधिक 43 छक्के जड़ने वाले भारत के शीर्षस्थ बल्लेबाज बन गए। हालांकि वह अभी क्रिस गेल (59 छक्के) से काफी पीछे हैं।
Absorb the pressure 👉 Shine like a Jewel 💎
Dhruv Jurel with a quality FIFTY 👏
His 4th of the season 👌
Updates ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/OnA9UoGZ6R
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
जुरेल ने वैभव व पराग संग की तेज अर्धशतकीय भागीदारियां
माधव तिवारी (2-27) ने आठवें ओवर में वैभव को मिलर से कैच करा 34 गेंदों पर 70 रनों की भागीदारी तोड़ी तो जुरेल को पराग का साथ मिला। इन दोनों ने 41 गेंदों पर ही 72 रनों की एक और तूफानी साझेदारी कर दी। एक समय लग रहा था कि रॉयल्स 230 के आसपास पहुंच जाएगा।
Last 6⃣ Overs
3⃣3⃣ Runs
6⃣ Wickets 🔥
Only 2⃣ boundaries conceded 😮@DelhiCapitals put on a masterclass in bowling under pressure 🧊💙Scorecard ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/9u5oWI5MwK
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
स्टार्क ने ऐसा झटका दिया कि लाइन ही लग गई
लेकिन सीम और स्विंग के महारथी स्टार्क ने यहीं मेहमानों को गहरे दबाव में झोंक दिया। उन्होंने 15वें ओवर की दूसरी व तीसरी गेंदों पर पराग व डोनोवान फरेरा (शून्य) को लौटाने के बाद पांचवीं गेंद पर रवि सिंह (चार रन) को भी निबटा दिया। इसके बाद तो लाइन ही लग गई और 32 गेंदों के भीतर 30 रनों की वृद्धि पर छह बल्लेबाज लौट गए।
From raining boundaries to a Starc Storm 🌪️🔥
🎥 Mitchell Starc fires back with 3⃣ wickets in an over 👏
Updates ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/UNFmDkZe6Q
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
सोमवार का मैच : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (चेन्नई, शाम 7.30 बजे)।
