आईपीएल-19 : रेस से बाहर हो चुके MI ने पंजाब किंग्स को दिया बड़ा झटका, शार्दुल के बाद तिलक की निर्णायक भूमिका
धर्मशाला, 14 मई। प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके मुंबई इंडियंस ने गुरुवार की रात यहां पेसर शार्दुल ठाकुर (4-39) की मारक गेंदबाजी के बाद तिलक वर्मा (नाबाद 75 रन, 33 गेंद, छह छक्के, छह चौके) के निर्णायक प्रहार से पंजाब किंग्स (PBKS) को बड़ा झटका दिया, जिसे टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) 2026 के रोमांचक मुकाबले में एक गेंद के शेष रहते छह विकेट की पराजय गले लगानी पड़ी।
Done and Dusted! ✅#MI cap off a stunning comeback to chase down 201 against #PBKS 👊💙
Scorecard ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan pic.twitter.com/K8nfKtXBls
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
प्रभसिमरन का पचासा, PBKS 200 रनों तक पहुंचा
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य पंजाब किंग्स की टीम शार्दुल व उनके साथी गेंदबाजों की कोशिशों के बावजूद ओपनर प्रभसिमरन सिंह (57 रन, 32 गेंद, चार छक्के, छह चौके) व अन्य बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से आठ विकेट पर 200 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंची थी।
When life gives you lifeline, you smash a fifty! 💥
Prabhsimran Singh made the most of his luck tonight 👏
Updates ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI pic.twitter.com/yKno06W5i4
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
रिकेल्टन व रोहित के बाद तिलक ने ठोका मैच जिताऊ अर्धशतक
जवाब में मुंबई इंडियंस को रियान रिकेल्टन (48 रन, 23 गेंद, चार छक्के, चार चौके) व रोहित शर्मा (25 रन, 26 गेंद, दो छक्के) के जरिए मिली ठोस शुरुआत के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ तिलक वर्मा का सहारा मिला, जिन्होंने अन्य बल्लेबाजों के सहयोग से स्कोर 19.5 ओवरों में चार विकेट पर ही 205 रनों तक पहुंचाकर रोमांचक जीत सुनिश्चित कर दी।
Turning up in dire times again 👏
Tilak Varma is adjudged the Player of the Match for his match-winning knock🏅
WATCH HIS KNOCK ▶️ https://t.co/Tef6q4byhy#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI pic.twitter.com/odT5Ica0v9
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं पराजय
दिलचस्प तथ्य यह है कि लीग चरण के शुरुआती सात मैचों में अपराजेय रहकर शीर्ष पोजीशन संभालने वाले पंजाब किंग्स को लगातार पांचवीं पराजय झेलनी पड़ी। अब श्रेयस अय्यर एंड कम्पनी 12 मैचों में 13 अंक कर चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ की उसकी राह तनिक कठिन हो गई प्रतीत होती है।
श्रेयस एंड कम्पनी की प्लेऑफ की राह हुई कठिन
दूसरे शब्दों में कहें तो प्लेऑफ का टिकट सुनिश्चित करने के लिए पंजाब किंग्स को न सिर्फ बचे दो मैचों में क्रमशः गत चैम्पियन RCB व रेस से बाहर हो चुके LSG पर जीत की दरकार रहेगी वरन शीर्ष तीन पर काबिज आरसीबी (12 मैचों में 16 अंक) के अलावा GT (12 मैचों में 16 अंक) व SRH (12 मैचों में 14 अंक) की पराजय की कामना भी करनी होगी।
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स से चुकाया हिसाब
वहीं मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ ही पंजाब से गत 16 अप्रैल को मिली सात विकेट की पराजय का हिसाब भी चुकता कर लिया। मुंबइया टीम अब 12 मैचों में चौथी जीत से आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर है और यह देखना दिलचस्प रहेगा कि बचे दो मैचों में वह केकेआर (11 मैचों में नौ अंक) और राजस्थान रॉयल्स (11 मैचों में 12 अंक) को आघात देने में सफल होती है अथवा नहीं क्योंकि वे दोनों ही टीमें अभी रेस में कायम हैं।
Comes in. Strikes hard. Changes the game. 🤷♂️
Updates ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI pic.twitter.com/s1ZcIlBlzO
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
पंड्या व सूर्या की गैरमौजूदगी में उतरी थी मुंबइया टीम
खैर, इस मुकाबले का उल्लेखनीय पहलू यह था कि मुंबई इंडियंस अपने नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या और कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव के बिना मैदान पर उतरी थी। इनमें पंड्या अब भी पीठ की ऐंठन से उबर रहे हैं तो सूर्या निजी कारणों से इस मैच में नहीं खेल पाए। इन दोनों की गैरमौजूदगी में, जसप्रीत बुमराह ने पहली बार IPL में टीम की कप्तानी संभाली और उनकी टीम ने पंजाब को आघात पहुंचा दिया।
Drop a 💙 if you loved seeing Jasprit Bumrah as the skipper tonight 👇
Updates ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/eGPVARz5QR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
रोहित व रिकेल्टन के बीच 39 गेंदों पर 61 रन जुड़ गए
मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियंस को रोहित व रिकेल्टन ने तेज शुरुआत दी और 39 गेंदों पर 61 रन आ गए। लेकिन ओमरजई (2-36) ने सातवें ओवर में रिकेल्टन को लौटाया तो अगले तीन ओवरों में नमन धीर व रोहित भी चलते बने।
Have the 𝗪𝗶𝗹𝗹 un-𝗧𝗶𝗹 you win 💯
Relive their partnership 👉 https://t.co/GUaxnmo4K3#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan pic.twitter.com/EdQeo3xoft
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
तिलक ने रदरफोर्ड व जैक्स संग मिलकर पक्की की जीत
लेकिन तिलक ने उतरते ही मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने न सिर्फ लगातार दूसरा पचासा जड़ा वरन शेरफेन रदरफोर्ड (20 रन, 21 गेंद, एक छक्का, एक चौका) संग 42 गेंदों पर 61 रन जोड़े और फिर विल जैक्स (नाबाद 25 रन, 10 गेंद, दो छक्के, दो चौके) के साथ 20 गेंदों पर ही 56 रन की अटूट भागीदारी से टीम की जीत पक्की कर दी। ओमरजई के अलावा युजवेंद्र चहल व मार्को यान्सेन ने एक-एक विकेट लिया।
Unbelievable chase, unbelievable player 🫡
Tilak Varma pulling off the greatest heist of the season 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan pic.twitter.com/DHAvUhHniK
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
प्रभसिमन की प्रियांश व कूपर संग अर्धशतकीय भागीदारियां
इसके पूर्व पंजाब की पारी देखें तो प्रभसिमरन ने न सिर्फ मौजूदा सत्र का पांचवां पचासा ठोका वरन प्रियांश आर्य (22 रन, 17 गेंद, चार चौके) व कूपर कोनोली (21 रन, 22 गेंद, एक छक्का, दो चौके) संग उनकी क्रमशः 50 व 57 रनों की तेज साझेदारियों का परिणाम था कि स्कोर 11 ओवरों में 107 रनों तक जा पहुंचा था। हालांकि शार्दुल ने चार विकेट लिए रफ्तार पर तनिक अंकुश लगाया और 17वें ओवर तक स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 140 रन था।
लेकिन अजमतुल्लाह ओमरजई (38 रन, 17 गेंद, चार छक्के, दो चौके), जेवियर बार्टलेट (नाबाद 18 रन, सात गेंद, एक छक्का, दो चौके) और ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ विष्णु विनोद (नाबाद 15 रन, आठ गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने मिलकर आखिरी 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ 60 रन ठोकते हुए स्कोर 200 रनों तक पहुंचा दिया। मुंबई के लिए शार्दुल के अलावा दीपक चाहर ने 36 रन देक दो विकेट लिए जबकि कोर्बिन बोच व राज बावा को एक-एक सफलता मिली।
The Afghan power to #PBKS' rescue 💪
Azmatullah Omarzai scored a vital 38 (17) amidst a batting collapse 👏
Updates ▶️ https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI pic.twitter.com/gm6kosFyP4
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
शुक्रवार का मैच : लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (लखनऊ, शाम 7.30 बजे)।
