1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. शुभेंदु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा एक्शन, बिहार के बक्सर और यूपी से पकड़े गए 3 आरोपी
शुभेंदु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा एक्शन, बिहार के बक्सर और यूपी से पकड़े गए 3 आरोपी

शुभेंदु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा एक्शन, बिहार के बक्सर और यूपी से पकड़े गए 3 आरोपी

0
Social Share

कोलकाता, 11 मई। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हाल ही में बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ रथ के हत्याकांड के आरोप में बिहार के बक्सर और यूपी से कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चंद्रनाथ की हत्या में इन तीनो का रोल क्या है, इस बात को वेरिफाई किया जा रहा है।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

एसआईटी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा बिहार के बक्सर और यूपी से गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को देर रात पुलिस बंगाल लेकर पहुंची है। एक आरोपी ने टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट किया था उसके बाद पुलिस को इनके बारे में इनपुट मिला। पुलिस इस बारे में जल्द ही प्रेस रिलीज जारी करेगी। फिलहाल आरोपियों से पूरे खुलासे और मोटिव पर पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्न होने और चुनाव के परिणाम के सामने आने के बाद से राजनीतिक हिंसा फिर से बढ़ गई है। 6 मई की रात को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ का मर्डर हो गय था। जानकारी के अनुसार, ये मर्डर रात को 10.30 से 11 बजे उस वक्त हुआ जब शुभेंदु के पीए नॉर्थ 24 परगना में अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें ओवर टेक किया और उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code