1. Home
  2. कारोबार
  3. Stock Market : रुपये में जारी गिरावट से लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 297 अंक टूटा
Stock Market : रुपये में जारी गिरावट से लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 297 अंक टूटा

Stock Market : रुपये में जारी गिरावट से लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 297 अंक टूटा

0
Social Share

मुंबई, 5 मई। रुपये में लगातार जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लाल निशान में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 165.68 अंक टूटकर 77,103.72 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 297.66 अंक (0.39 प्रतिशत) नीचे 76971.74 अंक पर था। बाजार में बिकवाली की एक प्रमुख वजह रुपये के लगातार नीचे फिसलने को माना जा रहा है। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर पहली बार 95 रुपये प्रति डॉलर के पार बंद हुई थी।

आज सुबह के कारोबार में यह 20 पैसे और गिरकर 95.43 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक उतर गयी। नेशलन स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 66.70 अंक की गिरावट में 24,052.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 100.50 अंक यानी 0.42 प्रतिशत नीचे 24,018.80 अंक पर रहा। बाजार में हावी बिकवाली के बीच निवेशक छोटी कंपनियों में पैसा लगा रहे हैं। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, धातु, रियलटी और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक फिलहाल लाल निशान में हैं जबकि आईटी, मीडिया और एफएमसीजी सेक्टरों में लिवाली हो रही है।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, एलएंडटी, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक भी नीचे चल रहे हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल और टाइटन के शेयर बढ़त में हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code