hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप : आयुष शेट्टी का पराक्रम जारी, सिंधु, प्रणय व उन्नति की चुनौती समाप्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप : आयुष शेट्टी का पराक्रम जारी, सिंधु, प्रणय व उन्नति की चुनौती समाप्त
खेलहिन्दी

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप : आयुष शेट्टी का पराक्रम जारी, सिंधु, प्रणय व उन्नति की चुनौती समाप्त

Revoi Editor
Last updated: April 9, 2026 6:54 pm
Revoi Editor
Published: April 9, 2026
Share
SHARE

निंगबो (चीन), 9 अप्रैल। भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने यहां बैंक ऑफ निंगबो बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में अपना पराक्रम जारी रखते हुए पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लेकिन एकल मुकाबलों में गुरुवार को चुनौती पेश करने वाल अन्य भारतीयों की चुनौती समाप्त हो गई, जिनमें अनुभवी एचएस प्रणय, पूर्व विश्व नंबर एक पीवी सिंधु व उभरती शटलर उन्नति हुड्डा शामिल हैं। युगल में भारतीय टीमों को पराजय झेलनी पड़ी।

आयुष की अब जोनाथन क्रिस्टी के सामने कड़ी परीक्षा

निंगबो ओलम्पिक स्पोर्ट्स सेंटर के कोर्ट नंबर तीन पर खेले गए दिन के तीसरे मैच में विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज आयुष ने 20वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपे के चि यू जेन को 41 मिनट में 21-16, 21-12 से हराया। पिछले वर्ष अमेरिकी ओपन खिताब जीत चुके 20 वर्षीय आयुष को अब तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई स्टार जोनाथन क्रिस्टी के सामने कड़ी पड़ी देनी होगी।

हालांकि दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधु को कोर्ट नंबर दो पर दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झी यी ने 46 मिनट में 21-18, 21-8 से हरा दिया। वहीं 24 घंटे पूर्व 11वीं रैंकिंग की थाई स्टार सुपानिडा केटथांग को चौंकाने वाली 18 वर्षीया उन्नति को कोर्ट नंबर चार पर विश्व नंबर नौ जापानी टोमोका मियाजाकी ने 39 मिनट में 21-17, 21-9 से परास्त किया।

पुरुष एकल के पूर्व क्वार्टर फाइनल में कंधे की चोट से उबरकर वापसी करने वाले एचएस प्रणय दूसरे गेम में तनिक चुनौती पेश करते दिखे। लेकिन चीन के वेंग होंग यांग ने विश्व नंबर 35 भारतीय शटलर को 47 मिनट में 21-12, 21-19 से मात दे दी।

युगल में दोनों भारतीय जोड़ियां परास्त

युगल मुकबलों की बात करें तो कोर्ट नंबर एक पर ध्रुव कपिला व तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी चौथी वरीयता प्राप्त मलेशिया के चेन तांग जी व तो ई वेइ के हाथों 37 मिनट में 13-21, 14-21 से हार गई। महिला युगल में प्रिया कोंजेंगबाम व श्रुति मिश्रा को पांचवीं सीड जापानी युकी फुकीशिमा व मायु मात्सुमोटो ने 35 मिनट में 21-10, 21-13 से शिकस्त दी।

You Might Also Like

मध्य प्रदेश : बुरहानपुर में 60 से ज्यादा लोगों का थाने पर हमला, 3 आरोपितों को लेकर हुए फरार, 4 पुलिसकर्मी घायल
सुप्रीम कोर्ट में वकील ने की CJI की तरफ जूता उछालने की कोशिश, सनातन का अपमान न सहने के लगाए नारे
ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलाने वालों को मिले कड़ी सजा: राहुल गांधी ने की मांग
टोक्यो ओलंपिक : कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही, अब वॉलंटियर हुआ पॉजिटिव
मणिपुर में नहीं रुक रहा प्रदर्शन, तीन जिलों में लगाया गया कर्फ्यू, आदेश जारी
TAGGED:Ayush ShettyBadmintonBadminton Asia ChampionshipsPrannoy-Sindhu and Unnati Bow OutShetty's Impressive Run Continues
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?