hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग, विमान में सवार थे कुल 161 यात्री
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग, विमान में सवार थे कुल 161 यात्री
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग, विमान में सवार थे कुल 161 यात्री

Revoi Editor
Last updated: March 28, 2026 4:39 pm
Revoi Editor
Published: March 28, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 मार्च। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।

आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच, इंडिगो के इस विमान (6E 579) ने पूर्वाह्न 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के वक्त रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटा जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में तकनीकी फाल्ट की की वजह से कॉल हुई थी। सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की सघन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी।

विमानन क्षेत्र पर आई थी गंभीर रिपोर्ट

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट ने भारतीय आसमान में उड़ रहे विमानों की सुरक्षा को लेकर एक डरावनी तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी, 2025 से फरवरी, 2026 के बीच कुल 754 विमानों का ऑडिट किया गया, जिनमें से 377 विमान ऐसे पाए गए, जिनमें लगातार तकनीकी खामियां आ रही थीं। संसद की स्थायी समिति की हालिया ऑडिट रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि आज की यह इमरजेंसी लैंडिंग महज एक इत्तेफाक नहीं बल्कि एक बड़े संकट का हिस्सा हो सकती है।

संसद की स्थायी समिति की ऑडिट रिपोर्ट के जनवरी, 2025 से फरवरी 2026 के बीच ऑडिट किए गए 754 कमर्शियल विमानों में से 377 (करीब 50%) में लगातार तकनीकी खामियां पाई गई हैं। आज की घटना ने समिति की उस चेतावनी को सच साबित कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत के आधे कमर्शियल बेड़े में तकनीकी गड़बड़ी है और नागरिक उड्डयन क्षेत्र को ‘फंडामेंटल रीसेट’ की जरूरत है।

You Might Also Like

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन नया रिकॉर्ड : सर्वकालिक शिखर छूने के बाद सेंसेक्स व निफ्टी उच्चतम स्तर पर बंद
एशिया कप क्रिकेट : श्रीलंका का अजेय क्रम टूटा, सुपर 4 के पहले मैच में बांग्लादेश की रोमांचक जीत
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, सात की मौत
एमपी में सामूहिक आत्महत्या! एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
यूपी : 100 अधिवक्ताओं के शैक्षिक प्रमाणपत्र मिले फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी बार काउंसिल करा रहा सत्यापन
TAGGED:161 passengers were on boardDelhi's IGI AirportEmergency LandingIndigo Flight
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?